सौर ऊर्जा
सूर्य
सूर्य, ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है। यह दिन में हमारे घर को प्रकाशित करता, कपड़े व कृषि उत्पाद को सूखाता तथा हमें गर्म रखता है। लेकिन सूर्य में इससे भी अधिक क्षमता है।
लाभ
* यह ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत है जो हमें सालोभर निःशुल्क ऊर्जा
प्रदान करता
* यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है व
* यह प्रदूषण रहित होता है।
हानि
* ऋतु/मौसम परिवर्तन पर निर्भर – इस वजह से इसका हमेशा इस्तेमाल नहीं
हो पाता व
* प्रारंभ में ऊर्जा उत्पादन हेतु अत्यधिक निवेश की जरूरत।
सौर ऊर्जा के उत्पादक उपयोग हेतु प्रौद्योगिकी
सौर्य ऊर्जा का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जा सकता है। सोलर फोटोवोल्टेइक सेल के माध्यम से सौर विकिरण सीधे डीसी करेन्ट में परिवर्तित हो जाता है। इस प्रकार, उत्पादित बिजली का उसी रूप में इस्तेमाल किया जा सकता या उसे बैटरी में स्टोर/जमा कर रखा जा सकता है। संग्रह किये गये सौर ऊर्जा का उपयोग रात में या वैसे समय किया जा सकता जब सौर्य ऊर्जा उपलब्ध नहीं हो। आजकल सोलर फोटोवोल्टेइक सेल का, गाँवों में घरों में प्रकाश कार्य, सड़कों पर रोशनी एवं पानी निकालने के कार्य में सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का उपयोग पानी गर्म करने में भी किया जा रहा है।


