कंप्यूटर शिक्षा

आईटी साक्षरता के माध्यम से हमारी कोशिश है आमलोगों के बीच उपलब्ध प्रौद्योगिकी के उपयोग के प्रति जागरूकता पैदा की जाए। इसके अंतर्गत कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धान्त, हार्डवेयर की जानकारी एवं उससे संबंधित बहुधा पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ) पर सूचनाएँ उपलब्ध कराई गई है।

फोनेटिक की-बोर्ड उपयोग द्वारा हिन्दी टाइपिंग

कम्प्यूटर पर हिन्दी आदि भारतीय भाषाओं में टाइप करना एक अनोखा अनुभव है। इसके लिए क्विलपैड एवं लिपिकार निःशुल्क रूप से ऑनलाइन टंकण की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह पूर्व-परिभाषित नियमों क अनुसार ट्रांसलिटरेशन प्रौद्योगिकी को सहायता प्रदान करता है। एक ट्रांसलिटरेशन प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता को शब्दों को वैसी ही टाइप करने की सुविधा उपलब्ध कराता है जैसे कि हम सामान्यतया लिखते हैं, जैसे- 'rAShTrbhAShA के बजाय 'rashtrbhasha' ट्रांसलिटरेशन उपकरण फोनेटिक रूप से अर्थात् जैसा हम बोलते हैं उसी अनुरूप लिखने की सुविधा प्रदान करता है। निःशुल्क रूप से ऑनलाइन हिन्दी टाइपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुछ वेबसाइट की सूची दी गई है जहाँ पर जाकर आप अपनी मातृभाषा में टाइप कर सकते हैं। टाइप किये हुए सूचना को कॉपी कर अपने स्थान या वर्ड फाइल में पेस्ट कर सेव कर सकते हैं।

गूगल ट्राँसलिटरेशन

क्विलपैड

लिपिकार

भारतीय भाषा संबंधी फॉन्ट डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।  



फॉन्ट रूपांतरण

ट्रू टाइप फॉण्ट का ओपन टाइप फॉण्ट में रूपांतरण

मेधाज

मेधाज, ट्रू टाइप फॉण्ट वाले फाइल को ओपेन टाइप फॉण्ट (यूनिकोड) में रूपांतरण की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके लिए जरूरी है कि ट्रू टाइप में टाइप किये मैटर को कॉपी कर नोटपैड फाइल में पेस्ट करें और उसे .TXT फॉर्मेट में सेव कर लें। फॉन्ट रूपांतरण वाले पेज पर जाकर आपने जो फॉण्ट इस्तेमाल किया है उसे चुनें एवं आउटपुट फॉर्मेट के रूप में UTF-8 चुनें। इसके बाद Convert (कनवर्ट) बटन पर क्लिक करें। तत्पश्चात, ट्रू टाइप फॉन्ट, यूनीकोड में रूपांतरित हो जाता है। रूपांतरित मैटर को कॉपी कर वर्ड पेज में सेव कर उसका उपयोग कर सकते हैं। लेकिन, यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि रूपांतरण के दौरान कुछ अक्षर सही से न आयें, इसलिए रूपांतरित फाइल को संपादित करना जरूरी होता है ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके। ट्रू टाइप फॉन्ट वाले फाइल को यूनीकोड में परिवर्तित करने हेतु यहाँ क्लिक करें।  



पद्मा प्लग-इन

पद्मा इंडिक, भी ट्रू टाइप फॉन्ट को यूनीकोड में रूपांतरित करने की सुविधा प्रदान करता है। वर्तमान में यह सुविधा तेलुगु, मलयाली, तमिल, हिन्दी (मराठी सहित), गुजराती, बंगाली एवं गुरुमुखी भाषा के लिए उपलब्ध है। इस प्रौद्योगिकी का उद्देश्य बन्द एवं खुले मानकों के बीच के अंतर दूरकर यूनीकोड सहायता को सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। पद्मा प्लग-इन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।





ऑनलाइन शब्दकोष
हिन्दी शब्दकोष

शब्दकोष डॉट कॉम - यह एक ऑनलाइन शब्दकोष है जो अँगरेजी शब्द का हिन्दी में तथा हिन्दी शब्द का अँगरेजी में अर्थ प्रदान करता है। अर्थात् आप हिन्दी या अँगरेजी कोई भी शब्द डालकर उसका अनुवाद प्राप्त कर सकते हैं। इस शब्दकोष का प्रयोग करने के लिए यहाँ क्लिक करें।



तमिल शब्दकोष




कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी

इंडिक सहायता

कंप्यूटर शिक्षा


Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: