|
1971 हिमाचल प्रदेश राज्य बना, भारत-पाकिस्तान
युद्ध, बांग्लादेश का अस्तित्व में आना
1972 शिमला समझौता, सी राजगोपालाचारी की मृत्यु
1973 मैसूर रियासत का नाम कर्नाटक रखा गया
1974 भारत ने परमाणु परीक्षण किया, फखरुद्दीन अली
अहमद पांचवें राष्ट्रपति चुने गए, सिक्किम का भारत में विलय
1975 भारत ने आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया, सिक्किम
भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बना, आपातकाल की घोषणा
1976 भारत और चीन ने कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापित
किए
1977 छठवें आम चुनाव, जनता पार्टी को लोकसभा में
बहुमत मिला, नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठवें राष्ट्रपति चुने गए।
1979 मोराराजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा
दिया, चरन सिंह प्रधानमंत्री बनें, 20 अगस्त को चरन सिंह ने इस्तीफा
दिया, छठवीं लोकसभा भंग
1980 सातवें आम चुनाव, कांग्रेस (आई) सत्ता में आई,
इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, संजय गांधी की हवाई दुर्घटना
में मृत्यु, भारत ने रोहिणी उपग्रह को ले जाने वाले एसएलवी-3 का
प्रक्षेपण किया।
1982 एशिया का सबसे लंबा पुल खुला (2 मार्च), आचार्य
जे.बी. कृपलानी की मृत्यु (19 मार्च), इनसैट 1ए का प्रक्षेपण किया गया,
ज्ञानी जैल सिंह भारत के राष्ट्रपति चुने गए (15 जुलाई), गुजरात चक्रवात
में 500 से अधिक लोग मारे गए (नवम्बर 5), आचार्य विनोवा भावे की मृत्यु
(15 नवम्बर), 9वें एशियाई खेलों का उद्घाटन (10 नवम्बर)
1983 नई दिल्ली में चोगम सम्मेलन का आयोजन
1984 पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार, राकेश शर्मा
अंतरिक्ष में गए, इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी प्रधानमंत्री
बनें
1985 राजीव-लाँगोंवाल संधि पर हस्ताक्षर, संत एच.एस.
लाँगोवाल की पंजाब के चुनाव के दौरान हत्या, असम संधि, सातवीं पंचवर्षीय
योजना शुरू
1986 मिजोरम संधि
1987 आर. वेंकटरमन राष्ट्रपति चुने गए, शंकर दयाल
शर्मा भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए, बोफोर्स और फेयरफेक्स कांड
1989 अयोध्या में राम शिलान्यास पूजा, भारत की पहली
आरआरबीएम ‘अग्नि’ का प्रक्षेपण उड़ीसा से 22 मई को हुआ, 5 जून को त्रिशूल
मिसाइल परीक्षण, 27 सितम्बर को पृथ्वी का दूसरा सफलतापूर्वक प्रक्षेपण,
राजीव सरकार को चुनावों में शिकस्त मिली और उन्होंने 29 नवम्बर को
इस्तीफा दे दिया, 29 नवम्बर से जवाहर रोजगार योजना की शुरुआत, 2
दिसम्बर को नेशनल फ्रंट के नेता वी पी सिंह ने सातवें प्रधानमंत्री के
तौर पर शपथ ली और नौंवीं लोकसभा के लिए नए कैबिनेट का गठन
1990 25 मार्च को आईपीकेएफ के बचे हुए सैनिकों की
वापसी, 14 फरवरी को इंडियन एयरलाइन ए-320 दुर्घटनाग्रस्त, जनता दल
विभाजित, भाजपा ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया, आडवानी ने रथयात्रा
निकाली और गिरफ्तार हुए, मंडल आयोग की सिफारिशों को वी पी सिंह द्वारा
लागू किए जाने की घोषणा, अयोध्या में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद
के चलते हिंसा
1991 17 जनवरी को खाड़ी युद्ध की शुरुआत, 21 मई को
राजीव गांधी की हत्या, 20 जून को 10वीं लोकसभा का गठन, पी वी नरसिंह राव
प्रधानमंत्री बनें
1992 भारत ने 29 जनवरी को इजरायल के साथ कूटनीतिक
सम्बन्ध स्थापित किए, 23 अप्रैल को भारत रत्न और ऑस्कर विजेता
सत्यजीत रे की मृत्यु, 25 जुलाई को एस डी शर्मा राष्ट्रपति चुने गए,
पहली स्वदेशी निर्मित पनडुब्बी आईएनएस शक्ति का 7 फरवरी को लोकार्पण
1993 7 जनवरी को अयोध्या में 67.33 एकड़ को अधिग्रहण
करने का अध्यादेश, भाजपा की रैली में भारी सुरक्षा, बम्बई में बम धमाकों
में 300 की मौत, इनसैट-2बी पूरी तरह काम करने को तैयार, महाराष्ट्र में
भूकम्प
1994 नागरिक विमानन पर सरकार का एकाधिकार खत्म, गैट
संमझौते पर विवाद, प्लेग महामारी, सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बी,
एश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं
1995 मायावती उत्तर प्रदेश की पहली दलित
मुख्यमंत्री बनीं, महाराष्ट्र, गुजरात में भाजपा, कर्नाटक में जनता दल
और उड़ीसा मे कांग्रेस सत्ता में आई, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) का
गठन, मायावती के गिरने के बाद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू,
इनसैट 2सी और आईआरएसआई-सी का प्रक्षेपण
1996 कई केन्द्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता हवाला
कांड में फंसे, 21 मार्च को पीएसएलवी डी3 के साथ आईआरएसपी-3 के प्रक्षेपण
से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के नए युग की शुरुआत, ग्यारहवीं लोकसभा के
लिए अप्रैल में चुनाव, 127 सीटों के साथ भाजपा इकलौती बड़ी पार्टी के रूप
में सामने आई
1997 15 अगस्त को भारत ने अपनी आजादी की 50वीं
वर्षगांठ मनाई
1998 मदर टेरेसा की मृत्यु, अटल बिहारी वाजपेयी भारत
के प्रधानमंत्री बनें, भारत ने अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया
1999 24 दिसम्बर 1999 को भारतीय एयरलाइन के हवाई
जहाज आईसी-814 का आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर अफगानिस्तार के कंधार ले
जाना। यात्रियों को बंधक बना लिए जाने के बाद उनकी रिहाई के लिए भारत
सरकार द्वारा तीन आतंकवादियों को छोड़ा जाना। जून 1999 में फ्लाइट
लेफ्टिनेंट के. नचिकेता को पाकिस्तान द्वारा आठ दिनों की कैद के बाद रिहा
किया गया। जम्मू-कश्मीर के करगिल क्षेत्र में एलओसी के भीतर पाकिस्तानी
को हटाने के लिए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ अपनाया, भारत लड़ाई में
विजयी हुआ।
2000 अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन मार्च 2000
में भारत की यात्रा पर आए, तीन नए राज्य छत्तीसगढ़, उत्तरांचल, झारखंड
अस्तित्व में आए। भारत की जनसंख्या एक अरब का आंकड़ा पार कर गई।
2001 जुलाई 2001 में भारत और पाकिस्मान के बीच ‘आगरा
सम्मेलन’। गुजरात का भूकम्प -भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा,
तहलका.कॉम ने वीडियो टेप जारी किया जिसमें हथियारों की खरीद-फरोख्त में
भारतीय सेना के अधिकारियों, मंत्रियों और नेताओं की पोल खोली गई, मार्च
2001 में भारत का छठवीं जनगणना (आजादी से लेकर), अगस्त 2001 में एनरॉन का
भारत से जाना, अप्रैल 2001 में जीएसएलवी का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण और
पीएसएलवी-सी3 का अक्टूबर 2001 में परीक्षण।
2002 71 वर्षीय वैज्ञानिक अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन
अबुल कलाम भारत के राष्ट्रपति बनें, गुजरात में 27 फरवरी को हुए गोधरा
कांड के बाद सबसे भयंकर साम्प्रदायिक दंगे, राष्ट्रीय जल नीति की घोषणा
जिसका उद्देश्य सभी जल संसाधनों का एकीकरण और प्रबंधन है ताकि उनकी
क्षमता का अधिकतम सतत उपभोग किया जा सके।
2003 भारत द्वारा न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (एनसीए)
और स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफओ) का गठन, एयर मार्शल तेज मोहन
अस्थाना एसएफसी के पहले मुख्य कमांडर बने, अत्याधुनिक बहुद्देशीय
उद्देश्यों के लिए इनसैट-3ए का फ्रेंच गुयाना के कोरू से अंतरिक्ष में
सफल प्रक्षेपण, सफेदपोशों के अपराधों से निपटने के लिए सीबीआई ने जून में
इकनॉमिक इंटेलीजेंस शाखा बनाई, दिसम्बर में फ्रेंच गुयाना के कोरू के
स्पेसपोर्ट से भारत की अत्याधुनिक संचार सेटेलाइट इनसैट-3ई यूरोपियन
रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।
2004 आम चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा
एनडीए सरकार की हार, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने प्रधानमंत्री डॉ.
मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाई।
|