|
कक्षा 6 स्तर पर जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा
नामांकन की प्रक्रिया
जवाहर नवोदय विद्यालयों में नामांकन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
द्वारा कक्षा 6 के स्तर पर ली जानेवाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता
परीक्षा के माध्यम से होता है। कक्षा 9 और कक्षा 11 में बच्चों को रिक्त
सीटों और क्षेत्रीय स्तर की परीक्षाओं पूर्व की योग्यता परीक्षा में
प्राप्त अंकों के आधार पर भी बच्चों का नामांकन होता है। नवोदय विद्यालयों
में शिक्षा पूरी तरह मुफ्त है। कुल सीटों का 75 प्रतिशत ग्रामीण बच्चों के
लिए और न्यूनतम 33 प्रतिशत सीट लड़कियों के लिए आरक्षित होती है। अनुसूचित
जाति व अनुसूचित जनजातियों के लिए भी क्रमश: 15 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत
सीट आरक्षित होती है। इस योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक जवाहर
नवोदय विद्यालय स्थापित करने की बात है।
आवेदन, चयन प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानने के लिए: http://www.navodaya.nic.in/welcome%20sbs.htm
पर क्लिक करें।
|