बेहतर सुविधा के लिए सहायता
मैं पिछले चार वर्षों से सेकीपट्टी गाँव (तमिलनाडु) ...............
मैं पिछले चार वर्षों से सेकीपट्टी गाँव (तमिलनाडु) में थगावलगम्
(ग्रामीण सूचना केन्द्र) संचालक के रूप में कार्य कर रही हूँ। मैंने अपनी
मैट्रिक की पढ़ाई की पूरी कर ली है। मुझमें शुरू से ही अपने गाँव के लोगों
को मदद करने की इच्छा थी, इस वजह से मैं इस क्षेत्र में कार्य कर रही हूँ।
मैं अपने गाँव के लोगों के बीच विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता लाने को
इच्छुक हूँ। लेकिन, यह मैं कैसे कर सकता हूँ जबकि मेरे पास तमिल भाषा में
सहायक सूचना उपलब्ध नहीं है।
धान फाउंडेशन और आई.एन.डी.जी टीम ने www.indg.in पोर्टल के बारे में हमोलोगों
को एक प्रशिक्षण दिया था। मैं उस पोर्टल पर तमिल में सूचना देखकर दंग रह
गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी करने के बाद, मैं अपने केन्द्र पर लोगों को
बुलाकर इस पोर्टल के बारे में जानकारी देना शुरू किया। मैंने उन लोगों को
महिलाओं और किसानों के लिए उपयोगी सूचनाओं के बारे में भी में बताई।
इसके माध्यम से हमलोग यह भी सीखें कि इस पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं का उपयोग करने के साथ हम अपनी सूचना भी इस पोर्टल पर डाल सकते हैं। मैंने स्थानीय जरूरत की विभिन्न विषयों पर सूचना एकत्र कर आई.एन.डी.जी पोर्टल पर सूचना अपलोड करना शुरू कर दिया। मेरे द्वारा प्रदान किये गये सूचना को आई.एन.डी.जी पोर्टल पर देखकर मैं और अधिक सूचना सृजन कर इसपर अपलोड करने के लिए प्रेरित हुई।
इस वर्ष महिला दिवस के दिन आयोजित समारोह में मेरे प्रयास की सराहना की गई। मैं इससे बहुत खुश हूँ।
सुश्री थिलागवती, सेकीपट्टी गाँव, मेलुर तालुका, मदुरई जिला, तमिलनाडु










