बड़ी समस्या, छोटी समाधान
मेरी दादी माँ मधुमेह की रोगी है जिनका .....................
मेरी दादी माँ मधुमेह की रोगी है जिनका शर्करा स्तर काफी बढ़ गया था, तो हम लोगों ने चिकित्सक से सम्पर्क किया। उसने डॉक्टर की सलाह से दवा लेना शुरू कर दिया। दुर्भाग्यवश, इससे उन्हें एलर्जी हो गया जिसको लेकर हमलोग काफी चिंतित थे।
मैं कंप्यूटर सीखने के लिए अश्विनी केन्द्र (ग्रामीण ज्ञान केन्द्र) जाया करती थी। एक दिन, अश्विनी केन्द्र के संचालक ने हम सभी महिलाओं को आई.एन.डी.जी पोर्टल के बारे में बताया। इसके बाद मैं इस पोर्टल के स्वास्थ्य पेज पर गयी जहाँ मुझे यह जानकारी मिली कि मेथी दाना शरीर के शर्कर स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। तत्पश्चात, मैंने अपनी दादी माँ को प्रतिदिन भोजन में पाउडर के रूप में मेथी दाना लेने की सलाह दी। मैंने पाया कि यह अच्छा काम कर रहा है। उनकी दूसरी डॉक्टरी जाँच में शर्करा का स्तर काफी हद तक नियंत्रित हो गया था।
मैं आई.एन.डी.जी पोर्टल का इस तरह का उपयोगी सूचना तेलुगु में उपलब्ध
कराने के लिए आभारी हूँ। मुझ भरोसा है कि यह पोर्टल हमलोगों को आगे भी इस
तरह की उपयोगी सूचनाएँ उपलब्ध कराता रहेगा।
सुश्री लक्ष्मी, पोडागाटलापल्ली गाँव, पूर्वी गोदावरी जिला, आँध्र
प्रदेश










