एक माँ की सूचना जरूरत की पूर्ति
एक डेढ़ वर्षीय बेटी की माँ होने के नाते मैं हमेशा यह जानने के ..............
एक डेढ़ वर्षीय बेटी की माँ होने के नाते मैं हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहती कि मेरी बेटी का विकास सामान्य ढंग से हो रहा है कि नहीं। मैं सोचती थी कि इस बारे में केवल स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता ही सही जानकारी दे सकते हैं। गाँव में रहते हुए अपने जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता का बुलाना या उससे संपर्क करना बहुत ही कठिन कार्य है।
मैं प्रतिदिन कंप्यूटर सीखने के लिए अश्विनी केन्द्र (ग्रामीण सूचना केन्द्र) जाती थी। इसी दौरान, अश्विनी केन्द्र के संचालक ने मुझे www.indg.in पोर्टल के बारे में बताया। मैं इस पोर्टल को देखकर बहुत खुश हुई। इससे पहले इस तरह की उपयोगी वेबसाइट मैंने तेलुगु भाषा में नहीं देखी थी। उसी समय, मैं अश्विनी केन्द्र के संचालक से पूछी कि क्या यह पोर्टल मेरे बच्चे के विकास के विभिन्न चरण संबंधी जानकारी भी दे सकता है। इस पर संचालक ने पोर्टल के स्वास्थ्य क्षेत्र का बाल स्वास्थ्य पेज मुझे दिखाया, जहाँ मुझे- अपने बच्चे के विकास पर नजर कैसे रखी जाए, इस बारे में जानकारी मिली। इसकी सहायता से अब मैं स्वयं ही कुछ सरल मानक का पालन कर अपने बच्चे के विकास की सही तरीके से देख-रेख कर सकती हूँ।
अपने बच्चे की देखभाल कैसे की जाए, के अलावे इस पोर्टल से मुझे मेरी बच्ची के लिए जरूरी पोषक आहार के बारे में भी जानकारी मिली। आई.एन.डी.जी ने मुझे अपने बच्चे की सही तरीके से देखभाल करने वाली सुशिक्षित माता बनने में मदद की है।
सुश्री सुभाषिणी, पोन्नामंडा गाँव, पूर्वी गोदावरी जिला, आँध्र प्रदेश










