उत्कृष्ट संचार के लिए क्षमता निर्माण

मैं आँध्र प्रदेश के पोन्नामंडा गाँव में अश्विनी ...............

मैं आँध्र प्रदेश के पोन्नामंडा गाँव में अश्विनी केन्द्र संचालक के रूप में कार्यरत हूँ। मैने देखा कि मेरे गाँव के बहुत सारे लोग विभिन्न प्रकार का वेबसाइट विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे गाँव के लोग केवल तेलुगु ही समझ पाते हैं, इसलिए मैंने तेलुगु में एक वेबसाइट बनाने का निश्चय किया। हालाँकि मैं कंप्यूटर पर तेलुगु के प्रयोग से पूरी तरह अनभिज्ञ थी। 
 
मेरे केन्द्र पर आई.एन.डी.जी पहल के तहत अश्विनी केन्द्र संचालक के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस कार्यक्रम में हमलोगों को कंप्यूटर पर तेलुगु भाषा सहायता को सक्रिय करने और तेलुगु में टाइप शुरू करने का प्रशिक्षण दिया गया। पहली बार उस दिन मैंने तेलुगु में टाइप करना सीखी। मैंने अपने इस नवीन कौशल के माध्यम से अपने गाँव पर तेलुगु में ब्लॉग तैयार करने काम शुरू की।

इसकी शुरुआत में मुझे काफी संदेह हो रहा था कि मैं तेलुगु में इसे तैयार कर पाउँगा। लेकिन एक बार जब मैंने इस अभियान का शुभारंभ किया तो इस क्षेत्र में मेरा उत्साह और बढ़ गया। उस ब्लॉग पर मैंने अपने गाँव से संबंधित बहुत सारी सूचनाएँ तेलुगु में डाली है। उसपर मैंने आई.एन.डी.जी पोर्टल का लिंक भी दिया है जिसे आप http://ponnamandagram.blogspot.com पर देख सकते हैं।

मैं, आई.एन.डी.जी को प्रशिक्षण के माध्यम से एक नई कौशल हासिल करने में मेरी सहायता करने के लिए आभारी हूँ।

सुश्री सत्यलता, पोन्नामंडा गाँव, पूर्वी गोदावरी जिला, आँध्र प्रदेश


Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: