अप्रत्यक्ष सूचना जरूरत की पूर्ति
एक किशोर बेटी की माँ होने के नाते मैं हमेशा अपनी बेटी .............
एक किशोर बेटी की माँ होने के नाते मैं हमेशा अपनी बेटी को यह बताती हूँ कि वह अपने स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें। गाँव में रहते हुए, लोगों द्वारा महसूस की जा रही इस तरह की सूचना जरूरत को बताना बहुत ही मुश्किल कार्य है।
एक दिन अश्विनी केन्द्र (ग्रामीण ज्ञान केन्द्र) संचालक के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि आई.एन.डी.जी पोर्टल किशोरी स्वास्थ्य पर तेलुगु में पूरी सूचनाएँ उपलब्ध कराता है। मैंने पाया कि यह पोर्टल बहुत ही अच्छी तरह डिजाइन की हुई और महिलाओं एवं किशोरियों के लिए काफी उपयोगी है।
गाँवों में लोग इस बात के बारे में जागरूक नहीं रहते कि किशोरी अपने स्वास्थ्य की देखभाल स्वयं कैसे करें। हमलोग अपने व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाएँ पढ़ने के बाद मैं समझी की कैसे आसान सी स्वच्छता नियमों का पालन कर गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। यह वेबसाइट मेरे जैसे गाँव के अन्य लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
मैं आशा करती हूँ कि यह पोर्टल हमलोगों को और उपयोगी सूचनाएँ उपलब्ध कराएगी।
सुश्री जया, रामेश्वरम् गाँव, पूर्वी गोदावरी जिला, आँध्र प्रदेश










