मल्टीमीडिया उत्पाद

'पोषाहार और स्वास्थ्य'

यह समेकित बहुभाषी सीडी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के अंतर्गत कार्यरत अग्रणी पोषाहार संस्थान, राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) की सहायता से विकसित की गई है। सीडी की सामग्री चार प्रमुख शीर्षों में रखी गई है- अपने भोजन को जानें, पोषहार की आवश्यकताएँ और उनके स्रोत, भोजन और बीमारियाँ एवं खाद्य सुरक्षा। यह सीडी सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों, पारा मेडिकल कर्मियों और चिकित्सा पेशेवरों, छात्रों, गृहिणियों और उन सभी के लिए उपयोगी है जो खाये जानेवाले भोजन और स्वस्थ जीवन प्रणाली बनाये रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानना चाहते हैं।

यह सीडी इन भाषाओं में उपलब्ध है-

  1. अँग्रेजी-हिन्दी
  2. अँग्रेजी-तेलुगु
  3. अँग्रेजी-तमिल
  4. अँग्रेजी-मराठी
  5. अँग्रेजी-बांग्ला
  6. अँग्रेजी-असमिया

कहाँ से खरीदें

  • सीडी बिक्री के लिए निम्नलिखित स्थानों पर उपलब्ध है: प्रकाशन विंडो, ईटी डिवीजन, राष्ट्रीय पोषण संस्थान, आईसीएमआर, जामिया ओस्मानिया, पोस्ट- हैदराबाद- 500604, आँध्र प्रदेश, फोन नंबर: 040-26196345
  • प्रत्येक सीडी की कीमत 75.00 रुपये है।
  • सीडी- निदेशक, राष्ट्रीय पोषण संस्थान के नाम से देय और हैदराबाद में भुगतेय 75.00 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर प्राप्त कर सकते हैं। सीडी को निबंधित वीपीपी द्वारा भेजा जाएगा।
  • वीपीपी शुल्क (केवल डाक का खर्च) प्राप्तकर्ता द्वारा वहन किया जाएगा।
  • अपने सवाल ninpub@hotmail.com को भेजें।

सीडी की झलक देखने के लिए दिये भाषा पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: indg@cdac.in


'औषधीय, सुगंधित और रंजक फसलों का उत्पादन'

यह अंतरसंवादीय सीडी वाणियिक रूप से महत्वपूर्ण 54 औषधीय, सुगंधित और रंजक फसलों के बारे में जानकारी देती है, जिसमें राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा प्राथमिकताबद्ध फसलें शामिल हैं। इसमें उत्पादन, उत्पादों और विपणन की समग्र जानकारी स्थानीय भाषा में दी गई है।

उपलब्ध भाषाएँ: हिन्दी - तेलुगु तेलुगु- अँग्रेजी

सूचना देखने के लिए दिये भाषा पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: indg@cdac.in


'चावल उत्पादन के अंतिम चरण में खतरा कम करने हेतु दिशा-निर्देश'

rice-cultivation.PNGसीसीडी, मदुरै, तमिलनाडु के सहयोग से निर्मित यह मल्टीमीडिया सीडी आपदा के प्रभावों को कम करने की मुख्य आवश्यकता की चार सूत्री रणनीति पर दृष्टिपात करती है। इसे तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा क्षेत्र के सुनामी प्रभावित किसानों के साथ चार वर्ष तक किए गए साझेदारी प्रयोगों के बाद तैयार किया गया है। सीडी में इन रणनीतियों को लागू करने में मददगार तरीकों का संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है। इस मल्टीमीडिया संसाधन का उपयोग स्व-शिक्षण उपकरण और खेत में तैनात कर्मियों, शोधकर्ताओं और प्रसार अधिकारियों के प्रशिक्षण संसाधन के रूप में किया जा सकता है।

उपलब्ध भाषाएँ: तमिल-अँग्रेजी

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: indg@cdac.in


`सुस्थिर व्यवसायम `

sustainable-agriculture.PNGयह उत्पाद कई रेखाचित्रों और खेत की दिशा के वीडियो के माध्यम से स्वस्थिर फसल उत्पादन से संबंधित है। यह किसानों और गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों के लिए उपयोगी सामग्री है। सामग्री को सुस्थिर कृषि केंद्र और एसईआरपी, हैदराबाद के सहयोग से विकसित किया गया है।

उपलब्ध भाषा: तेलुगु

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: indg@cdac.in


Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: