लू लगना
- मरीज के शरीर को तत्काल ठंडा करें।
- यदि संभव हो, तो उसे ठंडे पानी में लिटा दें या उसके शरीर पर ठंडा भींगा हुआ कपड़ा लपेटें या उसके शरीर को ठंडे पानी से पोछें, शरीर पर बर्फ रगड़ें या ठंडा पैक से सेकें।
- जब मरीज के शरीर का तापमान 101 डिग्री फारेनहाइट के आसपास पहुंच जाये, तो उसे एक ठंडे कमरे में आराम से सुला दें।
- यदि तापमान फिर से बढ़ने लगे, तो उसे ठंडा करने की प्रक्रिया दोहरायें।
- यदि वह पानी पीने लायक हो, तो पानी पिलायें।
- मरीज को कोई दवा न दें।
- चिकित्सक की सलाह लें।


