मूर्छा

  • होश खोने से पहले मरीज शिकायत कर सकता है।
    1. सिर का सुन्न होना
    2. कमजोरी
    3. मतली
    4. त्वचा का रंग फीका पड़ना
  • यदि कोई व्यक्ति मूर्छित हो रहा हो, तो उसे
    1. आगे की ओर झुकना चाहिए
    2. सिर को घुटनों में लेने की कोशिश करनी चाहिए

चूंकि सिर हृदय से नीचे हो जायेगा, इसलिए खून मस्तिष्क में जायेगा।

  • जब मरीज बेहोश हो जाये
    1. मरीज के सिर को नीचे और पैर को ऊपर की ओर रखें
    2. तंग कपड़ों को ढीला कर दें
    3. चेहरे और गर्दन पर ठंडा व भींगा कपड़ा रखें

अधिकांश मामलों में इस स्थिति में रखा गया मरीज कुछ देर बाद होश में आ जाता है। यह सुनिश्चित करें कि मरीज को पूरी तरह होश आ गया है। इसके लिए उससे सवाल करें और उसकी पहचान पूछें।
किसी चिकित्सक से सलाह लेना हमेशा लाभकारी होता है।




Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: