प्राथमिक उपचार किट
हर दफ्तर, कारखाने, घर और स्कूल में एक सुलभ प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स
होना चाहिए। यह दुकानों में आसानी से उपलब्ध होता है लेकिन आप घर पर
उपलब्ध एक टिन या कार्ड बोर्ड बॉक्स का उपयोग अपने प्राथमिक चिकित्सा
बॉक्स के रूप में कर सकते हैं। आपके प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में
निम्नलिखित चीजें मुख्य रूप से होनी चाहिए।
- विभिन्न आकारों में रोगाणुमुक्त चिपकने वाली पट्टियाँ
- विभिन्न आकारों की सोखने वाली जाली या सोखने वाले पैड्स के छोटे
रोल
- चिपकनेवाली टेप
- त्रिकोणीय और रोलर पट्टियां
- कपास (1 रोल)
- बैंड-एड्स (प्लास्टर्स)
- कैंची
- पेन टॉर्च
|
- लेटेक्स दस्ताने (2 जोड़ी)
- चिमटी
- सुई
- गीले तौलिये और साफ सूखे कपड़े के टुकड़े
- एंटीसेप्टिक (सेवलॉन या डेटॉल)
- थर्मामीटर
- पेट्रोलियम जेली या अन्य लुब्रिकेंट का ट्यूब
- अलग-अलग आकार की सेफ्टी पिन्स
- सफाई करने का घोल/ साबुन
|
|
कुछ महत्वपूर्ण दवाएं (डॉक्टर की
सलाह के बगैर)
|
- एस्पिरिन या पैरासिटामॉल दर्द निवारक
- दस्त के लिए दवा
- मधुमक्खी के काटने पर लगाई जाने वाली एन्टिहिस्टामाइन क्रीम
|
- ऐन्टासिड (पेट की गड़बड़ के लिए)
- लैग्ज़ेटिव (पेट साफ़ करने की दवाई)
|
अपना प्राथमिक चिकित्सा किट ऐसी जगह रखें जहाँ इस तक आसानी से पहुँचा
जा सके। जब भी दवाईयाँ समाप्ति तिथि पर पहुंचें, उन्हें बदल दें।