गला अवरुद्ध होना/दम घुटना
जब किसी व्यक्ति का गला अवरुद्ध हो गया हो तो तब तक हस्तक्षेप न करें, जब तक वह खांस रहा हो। यदि खांसने के बावजूद श्वास नली का अवरोध दूर नहीं हो रहा हो और मरीज को सांस लेने में बहुत कठिनाई हो रही हो और उसके चेहरे का रंग नीला पड़ रहा हो तथा वह बोलने में अक्षम हो तो उससे पूछें कि क्या उसका दम घुट रहा है। मरीज अपना सिर हिला कर कहेगा हां, लेकिन वह बोल नहीं सकेगा। यह सवाल पूछना जरूरी है क्योंकि दिल के दौरे के मरीज में भी यही लक्षण दिखाई देते हैं लेकिन वह बोल सकता है।
केवल वास्तविक आपात-स्थिति में ही पेट पर दबाव डालें -
- मरीज के पीछे खड़े हों और उसकी कमर के चारों तरफ हाथ रखें।
- सबसे पहले हथेली को पेट पर रखें और अंगूठे से पेट के बीच में नाभि से ऊपर लेकिन छाती की हड्डियों के नीचे दबायें।
- अपनी हथेली को जमाये रखें और ऊपर-नीचे करते हुए तेजी से अपने दोनों हाथों को अपनी ओर खींचें।
- यह प्रक्रिया उस समय तक जारी रखी जाये, जब तक मरीज के गले में फंसी चीज बाहर न निकल जाये या मरीज बेहोश न हो जाये।
यदि आप खुद इस आपात स्थिति का मुकाबला करने में सक्षम न हो रहे हों, तो मरीज को तत्काल किसी चिकित्सक के पास ले जायें।


