जन्म का समय निर्धारण मुख्य संदेश -4

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

परिवार नियोजन की सेवाएं लोगों को यह योजना बनाने का ज्ञान और उसके तरीके उपलब्ध कराती हैं कि बच्चा पैदा करना कब शुरू हो, कितने बच्चे पैदा करें, और उनके बीच कितनी दूरी रखें, और कब रुकें। गर्भधारण को टालने के कई सुरक्षित और मंजूर तरीके उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों को परिवार नियोजन के उन तरीकों को चुनने में लोगों की मदद करने के लिए सलाह देने की पेशकश करनी चाहिए जो स्वीकार्य, सुरक्षित, सुविधाजनक, कारगर और कम खर्चीले हों।

गर्भ निरोध के विभिन्न तरीकों में, केवल निरोध ही गर्भधारण और एचआईवी/एड्स समेत यौन जनित रोगों से बचाव करता है।

बच्चे को सिर्फ मां का दूध पिलाना मां की कोख के हरेपन की वापसी को लगभग छह माह तक के लिए रोक सकता है। केवल मां का दूध पिलाना गर्भधारण से महिला का 98 फीसदी बचाव करता है। लेकिन केवल तभी अगर उसका बच्चा छह माह से कम उम्र का है, मां की माहवारी दोबारा शुरू नहीं हुई है, और बच्चे की जरूरत पर उसे केवल मां का दूध दिया जा रहा है- कोई भी फल या तरल चीज न दी जा रही है।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: