Document Actions


सुरक्षित मातृत्व

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

इस बारे में जानकारी हासिल करना और उस पर अमल करना क्यों महत्वपूर्ण है ?

हर साल कोई 1,400 महिलाएं गर्भधारण और प्रसव से जुड़ी दिक्कतों के कारण मर जाती हैं। गर्भावस्था के दौरान हजारों हजार दूसरी महिलाएं पेचीदगियों का शिकार हो जाती हैं, इनमें से कई महिलाओं और उनके बच्चों के लिए जानलेवा होती हैं, या उन्हें गम्भीर रूप से अक्षम बना कर छोड़ देती हैं।

प्रसव के खतरों को बहुत घटाया जा सकता है, अगर महिला गर्भावस्था से पहले स्वस्थ हो और पोषण से भरपूर हो, अगर हरेक गर्भधारण के दौरान कम से कम चार बार प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता से उसकी जांच हो, और अगर डॉक्टर, नर्स, या दाई जैसे प्रशिक्षित के जरिये उसका प्रसव कराया गया हो। बच्चे की पैदाइश के 12 घंटे बाद और प्रसव के छह सप्ताह बाद भी महिला की जांच की जानी चाहिए।

प्रसव से पहले और प्रसव बाद की सेवाएं उपलब्ध कराने, प्रसव में मदद के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने, और गर्भावस्था और प्रसव के दौरान गम्भीर दिक्कतों से घिरी महिलाओं के लिए देखभाल और आगे बढ़ी स्वास्थ्य सेवाओं का खास इंतजाम करने की मुख्य जिम्मेदारी सरकारों की है।

ज्यादातर सरकारों ने महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव के खात्मे के सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय समझौते को अपनी मंजूरी दी है, जिसमें जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए सेवाएं उपलब्ध कराने की कानूनी बाध्यता शामिल है।

मुख्य संदेश:

इस बारे में जो हर परिवार और समुदाय को जानने का अधिकार है सुरक्षित मातृत्व

  1. सभी परिवारों के लिए गर्भावस्था और प्रसव के दौरान उत्पन्न होने वाले खतरों के निशान की पहचान करने में सक्षम होना और अगर समस्या उठती है तो तुरंत कुशल मदद हासिल करने के लिए योजना और संसाधनों का होना महत्वपूर्ण है।
  2. डॉक्टर, नर्स या प्रशिक्षित दाई जैसे प्रसव के जानकार लोगों से हरेक गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार महिला की जांच करवानी चाहिए और हरेक प्रसव में उसका सहयोग लेना चाहिए।
  3. सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आम दिनों से कहीं ज्यादा खासकर पौष्टिक भोजन और आराम की जरूरत होती है।
  4. बीड़ी-सिगरेट, शराब, नशीली दवाएं, जहर और अशुद्ध कारक खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक होते हैं।
  5. कई समुदायों में महिलाओं और बच्चों के साथ शारीरिक बदसलूकी सार्वजनिक स्वास्थ्य की गम्भीर समस्या है। गर्भावस्था के दौरान हुई बदसलूकी महिला और भ्रूण दोनों के लिए खतरनाक होती है।
  6. जो लड़कियां शिक्षित, स्वस्थ हैं और जिन्हें बचपन और किशोर उम्र में अच्छा भोजन मिलता रहा है, उन्हें गर्भावस्था और प्रसव में कुछ ही दिक्कतें होंगी।
  7. हरेक महिला को स्वास्थ्य की देखभाल का अधिकार है, खासकर गर्भावस्था और प्रसव के दौरान। स्वास्थ्य की देखभाल करने वालों को तकनीकी तौर पर काबिल होना चाहिए और महिलाओं के साथ इज्जत से पेश आना चाहिए।


मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1  2  3  4  5  6  7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

இத்தளம் கீழ்க்கண்ட தரங்களுடன் ரத்துப் போகிறது