पोषण और वृद्धि मुख्‍य संदेश-6

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

बच्‍चों में देर से विकास और अक्षमताओं को रोकने के लिए आयोडीनयुक्‍त नमक बेहद जरूरी है।

आयोडीन की थोड़ी मात्रा बच्‍चों की वृद्धि और विकास के लिए आवश्‍यक है। यदि एक बच्‍चा पर्याप्‍त आयोडीन नहीं लेता, या यदि गर्भावस्‍था के दौरान उसकी मां में आयोडीन की कमी रही हो, तो बच्‍चा मानसिक, सुनने या बोलने की अक्षमता के साथ जन्‍म ले सकता है, या उसके शारीरिक या मानसिक विकास में देरी से हो सकती है।

खाने में आयोडीन की कमी गले की सूजन के संकेत के रूप में दिखाई देती है जिसे घेंघा भी कहते हैं। गर्भवती महिला यदि इससे पीड़ित हों, तो जन्‍म तक गर्भपात का गंभीर खतरा रहता है या जन्‍म के समय बच्‍चे का ब्रेन डैमेज हो सकता है।

सामान्‍य नमक की बजाय आयोडीनयुक्‍त नमक गर्भवती महिलाओं और बच्‍चों को जितनी जरूरत होती है उतना आयोडीन दे देता है।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1    2    3    4    5    6    7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: