Document Actions


पोषण और वृद्धि

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

पोषण और वृद्धि की सूचना प्रसार और उसपर कार्रवाई करना महत्‍वपूर्ण क्‍यों है ?

आधे से अधिक बच्‍चों की मौतें कुपोषण से जुड़ी होती हैं जो बीमारी के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। खराब भोजन, जल्‍दी-जल्‍दी बीमार होना और अपर्याप्‍त या देखभाल न करना बच्‍चे में कुपोषण को बढ़ा सकता है।

यदि कोई महिला गर्भावस्‍था के दौरान कुपोषित हो, या यदि उसका बच्‍चा शुरुआती दो वर्षों के दौरान कुपोषित हो, तो बच्‍चे की शारीरिक और मान‍सिक वृद्धि और विकास धीमा हो सकता है। जब बच्‍चा बड़ा हो जाए, तो इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती- यह बच्‍चे को जिंदगी भर प्रभावित करेगा।

बच्‍चों को देखभाल, संरक्षणात्‍मक वातावरण और पौष्टिक भोजन तथा बीमारी से दूर रहने के लिए, वृद्धि तथा विकास के लिए मूलभूत स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल का अधिकार है।

मुख्‍य संदेश :

पोषण और वृद्धि के बारे में जानने का अधिकार क्या हरेक परिवार और समुदाय को है ?

  1. एक छोटे बच्‍चे की वृद्धि अच्‍छी होनी चाहिए और उसका वजन तेजी से बढ़ना चाहिए। जन्‍म से दो वर्ष तक बच्‍चे का वजन प्रत्‍येक महीने बढ़ना चाहिए। यदि किसी बच्‍चे का वजन दो महीनों तक नहीं बढ़ता, तो कुछ न कुछ दिक्‍कत जरूर होगी।
  2. केवल मां का दूध ही ऐसा खाद्य और पेय है जो शिशु के लिए शुरुआती छह महीनों में आवश्‍यक होता है। छह महीनों के बाद बच्‍चे को मां के दूध के साथ विभिन्‍न खाद्य पदार्थों की भी आवश्‍यकता होती है।
  3. छह महीनों से दो वर्ष की आयु तक बच्‍चों को स्‍तनपान के अलावा एक दिन में पांच बार खिलाना चाहिए।
  4. बच्‍चों को बीमारी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आंखों के दोष को रोकन के लिए विटामिन ए की आवश्‍यकता होती है। विटामिन ए काफी फलों और सब्जियों, तेलों, अण्‍डे, दूध उत्‍पाद, फोर्टिफाइड भोजन, मां के दूध, या विटामिन ए पूरक में पाया जा सकता है।
  5. बच्‍चों को उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं की रक्षा के लिए आयरनयुक्‍त भोजन की आवश्‍यकता होती है। आयरन का सर्वोत्तम स्रोत लीवर, बिना चर्बी का मांस, मछली, अण्‍डे और आयरन फोर्टिफाइड भोजन या आयरन पूरक हैं।
  6. बच्‍चों में देर से विकास और अक्षमताओं को रोकने के लिए आयोडीनयुक्‍त नमक बेहद जरूरी है।
  7. बीमारी के दौरान, बच्‍चे को नियमित खाने की जरूरत होती है। बीमारी के बाद बच्‍चों को कम से कम एक हफ्ते के लिए प्रत्‍यके दिन एक अतिरिक्‍त समय भोजन की जरूरत होती है।


मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1    2    3    4    5    6    7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: