मलेरिया मुख्य संदेश-5

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

परिवार और समुदाय मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिये काम करके मलेरिया से बचाव कर सकता है।

जहाँ कहीं भी पानी रूका हुआ होता है मच्छर वहीं पनपते हैं – उदाहरण के लिए, तालाबों में, नादों में, गड्ढों में, गटरों में और जहाँ लंबी ऊँची घास और झाड़ियों के साथ नमी भी हो। वे नहरों के किनारों पर और पानी के बर्तनों में, टंकियों और चावल के खेतों में भी पनप सकते हैं।

मच्छरों की संख्या में कमी लाई जा सकती है:

  • जहाँ कहीं भी पानी रूका हुआ हो उस स्थान सुखाना।
  • पानी के बर्तन और टंकियों को ढँक कर रखना।
  • घर के आसपास के झाड़-झंखाड़ को साफ करना।

मलेरिया पूरे समुदाय पर प्रभाव डालता है। सभी लोग मिलकर मच्छरों को पनपने से रोकने के लिये कीटनाशकों के द्वारा मच्छरदानियों के नियमित उपचार का आयोजन और मच्छरों के प्रजनन स्थान को समाप्त कर सकते हैं। समुदायों को चाहिये कि वे उनके क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों और राजनीतिक नेताओं से मलेरिया की रोकथाम व नियंत्रण के लिये समुदायों की मदद करने के लिये कहें।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5 

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: