मलेरिया मुख्य संदेश-1
|
|
मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है। किसी अच्छे कीटनाशक का प्रयोग करके मच्छरदानी के अंदर सोना सबसे अच्छा उपाय है। समुदाय के सभी लोगों विशेषत: छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएँ को मच्छरों के काटने, ठीक सूर्योदय के समय और सूर्यास्त के समय जिस वक्त मच्छर सबसे अधिक सक्रिय होते हैं, से अपनी बचाव करनी चाहिये। ऐसी मच्छरदानियाँ, पर्दे या चटाइयाँ जो किसी कीटनाशक से उपचारित हों, उनके ऊपर बैठनेवाले मच्छरों को मार देती हैं। विशेष रूप से, हमेशा के लिये उपचारित चटाइयों का प्रयोग किया जाना चाहिये, या मच्छरदानियाँ, पर्दों और चटाइयों को नियमित रूप से कीटनाशकों में डुबोना चाहिये। सामान्यत: मच्छरदानियों को वर्षा ऋतु के आरंभ होने से पहले ही, कम से कम हर छह महीनों में, और हर तीसरी धुलाई के बाद, ठीक कर लेना चाहिये। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी सुरक्षित कीटनाशक और पुनर्उपचार के समय पालन के बारे में सलाह दे सकता है। नन्हें और अन्य छोटे बच्चों को उपचारित मच्छरदानी के अंदर ही सोना चाहिये। यदि मच्छरदानियाँ महँगी हों तो, परिवार को चाहिये कि एक बहुत बड़ी मच्दरदानी खरीदें ताकि सारे छोटे बच्चे उसमें सो सकें। स्तनपान करनेवाले बच्चों को अपनी माँ के साथ मच्छरदानी में सोना चाहिये।
|
||
| << पीछे आगे >> |


