मलेरिया

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

मलेरिया संबंधी जानकारी बाँटना और उस पर कार्य करना क्यों आवश्यक है|

मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलनेवाली एक गंभीर बीमारी है। हर वर्ष, पूरे विश्व में 300 से 500 मिलियन मलेरिया और 1 मिलियन बाल मृत्यु के मामले सामने आते हैं। जिन क्षेत्रों में सामान्यतौर पर मलेरिया के मामले हैं, उन क्षेत्रों में मलेरिया मृत्यु और छोटे बच्चों के अस्वास्थ्यकर विकास का कारण बन सकता है।

मलेरिया गर्भवती महिलाओं के लिये विशेष रूप से खतरनाक है। इसके कारण एनीमिया (कमजोरी), गर्भपात, स्टिलबर्थ (मृत बालक पैदा होना), बच्चे का जन्म के समय कम वजन तथा माँ की मृत्यु तक हो सकती है। मलेरिया से बचाव और इसका जल्द उपचार करने से बहुत-सी जानें बच सकती हैं।

मुख्य संदेश:

क्या हर परिवार और समुदाय को मलेरिया के बारे में जानने का अधिकार है

  1. मलेरिया मच्छरों के द्वारा काटने से फैलता है। किसी अच्छे कीटनाशक का प्रयोग करके मच्छरदानी के अंदर सोना सबसे अच्छा उपाय है।
  2. जहाँ कहीं भी मलेरिया का प्रभाव है, बच्चों को खतरा होता है। जब भी किसी बच्चे को बुखार हो तो उसे जल्द से जल्द किसी प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी को दिखाना चाहिये और तुरंत मलेरियारोधी उपचार देना चाहिये।
  3. गर्भवती महिलाओं के लिये मलेरिया बहुत ही खतरनाक होता है। जहाँ कहीं भी मलेरिया का प्रकोप है, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा बताये गये तुरंत मलेरियारोधी उपचार लेकर, मलेरिया से अपनी बचाव करनी चाहिये।
  4. मलेरिया से उबरने के लिये बच्चे को बहुत सारा खाना और पानी तथा तरल चीजें देनी चाहिये।
  5. परिवार और समुदाय मिल कर मलेरिया की रोकथाम करने के लिये मच्छरों को पैदा होने को रोक सकते हैं।


मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5 

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: