चोट से बचाव मुख्य संदेश-5

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

बच्चों को वस्तुएं अपने मुंह में डालना अच्छा लगता है। ऐसे में छोटी वस्तुएं उनकी पहुंच से दूर रखी जानी चाहिये जिससे वे उनके गले में फंस न जाए

खेलने व सोने के स्थान को छोटी वस्तुओं जैसे बटन, सिक्के, बीज आदि से मुक्त रखा जाना चाहिये

बहुत छोटे बच्चों को मूंगफली, छोटे भागों में बंटा हुआ खाना अथवा नन्हीं हड्डियों व बीजों से युक्त खाना नहीं दी जानी चाहिये।

छोटे बच्चों को उनके भोजन के समय कभी भी अकेला नही छोड़ना चाहिये। उनके भोजन को सुविधाजनक बनाकर दिया जाना चहिये

खांसी आना, सांस रूकना और ऊंची आवाज़ में ज़ोर से चिल्लाना अथवा सांस लेने व आवाज़ निकालने में परेशानी होना, ये गले में किसी चीज़ के फंस जाने के लक्षण है। गले में कुछ भी फंसना, जान ज़ोखिम में डालने वाली आपात स्थिति होती है

यदि बच्चे को किसी ने भी कोई वस्तु मुंह में लेते हुए न देखा हो, तब भी यदि बच्चा किसी प्रकार का अलग लक्षण दिखाता है तो परिवार के सदस्यों को उसके गले की जांच करनी चाहिये

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5   6   7   8

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: