चोट से बचाव मुख्य संदेश-4

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

चाकू, कैंची, तेज़ धार वाले या नोंक वाले उपकरण अथवा टूटा हुआ कांच, क्षति पहुंचा सकते है। ऐसी वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाना चाहिये।

टूटे हुए कांच से शरीर के अंग कट सकते हैं और उससे खून निकल सकता व संक्रमण भी फैल सकता है। कांच की बोतलों को बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाना चाहिये व खेलने के स्थान को टूटे कांचों से अलग रखना चाहिये। छोटे बच्चों को ये सिखाया जाए कि वे टूटे हुए कांच को हाथ न लगाएं, थोड़े बड़े बच्चों को उन्हें सही स्थान पर फेंकने की शिक्षा दी जानी चाहिये

चाकू, रेज़र व कैंची को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाना चाहिये। बड़े बच्चों को इनके सुरक्षित उपयोग का तरीका सिखाया जाना चाहिये

धारदार औजार, मशीन व जंग लगी हुई केन के कारण संक्रमित घाव हो सकते है। बच्चों के खेलने का स्थान इन सबसे दूर होना चाहिये। घर का कचरा, जिसमें टूटी हुई बोतलें और पुराने डिब्बे आदि हों, उन्हें सही तरीके से फेंका जाना चाहिये

अन्य चोटों से बचाव के लिये बच्चों को सुरक्षित तरीके सिखाये जा सकते हैं, जैसे- पत्थर न फेंकना, धारदार वस्तुओं का उपयोग न करना, जैसे चाकू व कैंची आदि

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5   6   7   8

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: