चोट से बचाव मुख्य संदेश-2

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

बच्चों को आग, रसोई चूल्हा, लैंप, माचिस और विद्युत उपकरणों से दूर रखा जाना चाहिये।

जलन, नन्हें बच्चों में सामान्यतः होने वाली दुर्घटना का उदाहरण है। बच्चों को खाना पकाने का चुल्हा, उबलता हुआ पानी, गरम खाना व गरम इस्त्री आदि को छुने से मना किया जाना चाहिये। जलने से गंभीर क्षति व स्थायी दाग पड़ सकते हैं तथा कई घाव खतरनाक भी हो सकते है। इनमें से अधिकांश दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

जलने से सुरक्षा की जा सकती हैः

  • नन्हें बच्चों को आग, माचिस व सिगरेट से दूर रखकर
  • स्टोव आदि को सपाट व ऊंची सतह पर रखकर जिससे वे बच्चों की पहुंच में न हो यदि खुले में खाना पकाया जा रहा हो तो मिट्टी का चूल्हा उसके आस-पास बनाया जाना चाहिये। सीधे ज़मीन पर आग जलाकर खाना न बनाएं
  • सभी खाना पकाने के बर्तनों के हत्थे बच्चों की पहुंच से दूर रखे जाएं
  • पेट्रोल, पैराफिन, लैंप, माचिस, लाईटर, गरम इस्त्री और विद्युत तार आदि को बच्चों की पहुंच से दूर रखनी चाहिये

बच्चे यदि पावर सॉकेट में हाथ डालते है, तब उन्हे गंभीर नुकसान हो सकता है। पावर सॉकेट्स को सही तरीके से बंद किया जाना चाहिये जिससे वे बच्चों की पहुंच से दूर हो

विद्युत तारों को बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाना चाहिये। खुले विद्युत तार खासकर ज्यादा खरतनाक होते है।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5   6   7   8

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: