स्वच्छता मुख्य संदेश-6

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

खाना, बर्तन और खाना पकाने के स्थान को साफ रखना चाहिये। खाना बर्तनों में ढक कर रखा जाना चाहिये।

खाने पर बैठे हुए रोगाणु निगले जा सकते हैं और बीमारी ला सकते हैं। खाने को रोगाणुओं से बचाने के लिये:

  • खाना पकाने के स्थान साफ रखने चाहिये
  • चाकू, खाना पकाने के बर्तन, पतीले और प्लेटें साफ और एक कर रखनी चाहिये।
  • प्लेटे और बर्तनों को पोंछने के लिये प्रयोग किये जानेवाले कपड़े धोकर धूप में सुखाने चाहिये। प्लेटें, बर्तन और पतीले खाना खाते ही रोज साफ मांज कर एक रैक में सुखाने चाहिये।
  • खान को पशुओं और कीड़े-मकोडों से बचाने के लिये ढक कर रखना चाहिये
  • दूध पीने की बोतलें या टीटस् का प्रयोग न करें क्योंकि उनमें रोगाणु आ सकते हैं जिससे डायरिया हो सकता है जब तक कि इन बोतलों को हर बार अच्छी तरह उबलते हुए पानी से धोकर न रखा जाये। बच्चों को माँ का दूध ही देना चाहिये या चौड़े कप से उन्हें दूध पिलाना चाहिये।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5   6   7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: