|
पानी किसी सुरक्षित स्रोत से ही लें या फिर शुद्ध किया हुआ
पानी ही प्रयोग करें। पानी साफ रखने के लिये पानी के बर्तन ढक कर रखना
आवश्यक है।
- जब साफ पानी की पर्याप्त आपूर्ति होती है तब परिवारों को बहुत थोड़ी
बीमारियाँ होती है और उन्हें मालूम होता कि किस प्रकार रोगाणुओं को दूर
रखें।
- यदि पानी साफ नहीं हो तो उसे उबालकर या छान कर साफ किया जा सकता
है।
- साफ पानी के स्रोतों में अच्छी तरह से निर्मित और पर्याप्त
रख-रखावयुक्त पाइप सिस्टम, ट्यूब वेल्स्, संरक्षित खुदे हुये कुँएँ और
झरने समाविष्ट होते हैं। पानी के असुरक्षित स्रोत हैं – तालाब, नदियाँ,
खुली टंकियाँ और बावड़ी (ऐसा बहुत बड़ा कुँआ जिसमें नीचे उतर कर जाने के
लिये बहुत सारी सीढ़ियाँ होती हैं) इनसे लिया हुआ पानी उबालने के बाद
प्रयोग कर सकते हैं। पानी को साफ रखने के लिये उसे साफ बर्तन में ढक कर
रखना चाहिये।
परिवार और समुदाय अपने पानी के स्रोतों को इस प्रकार साफ रख सकते
हैं-
- कुँओं को ढक कर रखें और उस पर हैंड पंप लगाएँ
- घरों में से बाहर निकलने वाला इस्तेमाल किया हुआ पानी और मल पानी के
ऐसे स्रोत से जहाँ से पीने के लिये, खाना पकाने के लिये, और कपड़े धोने के
लिये पानी मिलता है, बहुत दूर फेंकें
- पानी के स्रोत से शौचालय कम से कम 15 मीटर की दूरी पर बांधना
चाहिये
- बाल्टियाँ, रस्से और मर्तबान जिसमें पानी रखते हैं, हमेशा एकदम साफ और
स्वच्छ रखने चाहिये और उन्हें साफ जगह पर रखनी चाहिये, ज़मीन पर नहीं
- पशुओं को पीने के पानी के स्रोत को परिवार के रहने की जगह से दूर रखनी
चाहिये
- किसी भी पानी के स्रोत के आसपास कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करना
चाहिये
परिवार अपने घर में पानी इस प्रकार साफ रख सकते हैं:
- पीने का पानी साफ और ढके हुए बर्तन में रखें
- गंदे हाथों से साफ पानी को न छुएँ
- किसी कसौली या कप से पानी के बर्तन में से पानी लें
- पानी के बर्तन पर नल लगा लें
- पानी के बर्तन के अंदर किसी को भी हाथ न डालने दें और न ही सीधे उसी
पानी के बर्तन में से किसी को पानी लेने दें
- पशुओं को भरे हुए पानी से दूर रखें
यदि पीने के पानी के बारे में कोई भी अनिश्चितता हो, तो स्थानीय
प्राधिकरणों से संपर्क किया जा सकता है।
मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1 2 3 4 5
6
7
|