|
साबुन और पानी से रोज चेहरा धोने से ऑंखों के संक्रमण से बचाव
होता है। विश्व के कुछ हिस्सों में, आँखों का संक्रमण ट्रॅकोमा की ओर ले
जाता है जिसके कारण अंधत्व भी आ सकता है।
- गंदा चेहरा मक्खियों को आकर्षित करता है, और वे एक व्यक्ति से दूसरे
व्यक्ति तक रोगाणु फैलाती हैं। इससे आँखें खराब हो सकती और देखने में
कठिनाई हो सकती है। यदि आँखें साफ और स्वस्थ न रखी जाएँ तो संक्रमण हो
सकता और अंधत्व भी आ सकता है।
- यदि आँखें साफ और स्वस्थ हैं, सफेद हिस्सा साफ है, आँखें नम और चमकदार
हैं, और दृष्टि तीक्ष्ण है। यदि आँखें बहुत अधिक सूखी या लाल और सूजी हुई,
यदि किसी पदार्थ का कोई प्रवाह हो रहा हो या देखने में कठिनाई आ रही हो तो
जल्द से जल्द बच्चे को स्वास्थ्य कर्मचारी को दिखाना चाहिये।
मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1 2 3 4 5
6
7
|