स्वच्छता मुख्य संदेश-2
|
|
बच्चों सहित, परिवार के सभी सदस्यों के लिये, मल से संपर्क के बाद, भोजन को छूने से पहले और बच्चों को खिलाने से पहले, हाथ साबुन और पानी या राख और पानी के साथ अच्छी तरह धोना आवश्यक है। हाथ साबुन और पानी या राख और पानी के साथ अच्छी तरह धोने से रोगाणु निकल जाते हैं। केवल अंगुलियों को खंगालना ही काफी नहीं है-दोनों हाथों को साबुन या राख से धोना चाहिये। इसके कारण रोगाणुओं और गंदगी का मुँह में जाने से बचाव होता है। हाथों को धोने से कृमि का संक्रमण भी दूर रहता है। साबुन और पानी या राख और पानी को शौचालयों के बाहर सुविधापूर्वक रखा जाना चाहिये।
बच्चे प्राय: मुँह में हाथ डालते रहते हैं, इसीलिये बच्चों के हाथ अक्सर धोना महत्वपूर्ण है, विशेषत: जब वे गंदगी या पशुओं के साथ खेल रहे हों। बच्चे आसानी से कृमि से संक्रमित हो जाते हैं, जिससे शरीर के पोषक तत्व कम जाते हैं। कृमि और उनके अंडे मानव मल और मूत्र में, सतही पानी और ज़मीन में, और गंदी तरह से पकाये हुए मांस में पाये जाते हैं। बच्चों को शौचकूपों के पास या मलत्याग करने वाले स्थान के पास नहीं खेलना चाहिये। शौचकूपों और शौचालयों के पास जूते पहनने से संक्रमण से बचाव होता रहता है, इससे जंतु पैर की त्वचा के द्वारा शरीर में प्रवेश नहीं कर सकते।
|
| << पीछे आगे >> |


