Document Actions


स्वच्छता

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बाँटना और उस पर कार्य करना क्यों आवश्यक है|

बच्चों की सभी बीमारियों और मौतों में से आधी घटनाएँ गंदे हाथों से, या गंदे खाने और पानी से उनके मुँह में जानेवाले रोगाणुओं के कारण होती है। इनमें से कई रोगाणु मानव और पशुओं के मल से भी आते हैं।

अच्छी स्वास्थ्य आदतों के कारण बहुत-सी बीमारियों से, विशेषत: डायरिया से, बचाव हो सकता है।

सभी प्रकार का मल शौचकूप या शौचालय में फेंकना; बच्चों के मल से संपर्क करने के बाद या बच्चों को खाना खिलाने से पहले या खाने को छूने से पहले हाथ साबुन और पानी के साथ या राख और पानी के साथ अच्छी तरह साफ करना; और इसकी पुष्टि कर लेना कि पशुओं का मल घर, रास्ता, कुँआ और बच्चों के खेलने के स्थान से दूर रखा जाना चाहिये।

एकत्रित होकर शौचकूप और शौचालय बनाना और उनका प्रयोग करना, जल स्रोतों की सुरक्षा करना और कूड़ा तथा अन्य गंदगी, पानी जैसी चीजों का सुरक्षित निपटारा किये जाने की समाज में सभी को आवश्यकता है। सरकारों द्वारा समाज को कम खर्चीले शौचकूप और शौचालय बनाने के लिये आवश्यक सूचना देना बहुत आवश्यक है क्योंकि यह सभी परिवारों के द्वारा वहनीय है। नगरीय क्षेत्रों में, अल्प-व्ययीन (कम खर्चीले) ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था, परिष्कृत पेय-जलापूर्ति और कूड़ा इकट्ठा करने जैसे कामों के लिये सरकारी मदद की आवश्यकता होती है।

मुख्य संदेश:

क्या हर परिवार और समाज को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने का अधिकार है|

  1. सभी प्रकार के मलों का सुरक्षित रूप से निपटान कर दिया जाना चाहिये। शौचकूप या शौचालय सबसे अच्छा विकल्प है।
  2. परिवार के सभी सदस्य, जिनमें बच्चों का भी समावेश है, मल संपर्क के बाद, खाने को छूने से पहले और बच्चों को दूध पिलाने से पहले, अपने हाथ बहुत अच्छी तरह से साबुन और पानी या राख और पानी के साथ धोऍं। यह बहुत ही आवश्यक है।
  3. साबुन और पानी से रोज चेहरा धोने से ऑंखों के संक्रमण से बचाव होता है। विश्व के कुछ हिस्सों में, ऑंखों का संक्रमण ट्रॅकोमा की ओर ले जाता है जिसके कारण अंधत्व भी आ सकता है।
  4. पानी किसी सुरक्षित स्रोत से ही लें या फिर शुद्ध किया हुआ पानी का ही प्रयोग करें। पानी साफ रखने के लिये पानी के बर्तन ढक कर रखना आवश्यक है।
  5. कच्चा या बचा हुआ खाना खतरनाक हो सकता है। कच्चा खाना धोकर और पका कर खाएँ। पका हुआ खाना पूरी तरह से गर्म कर के बिना विलंब किये खा लेनी चाहिये।
  6. खाना, बर्तन और खाना पकाने के स्थान को हमेशा साफ रखना चाहिये। खाना हमेशा ढक कर रखनी चाहिये।
  7. घर के सारे कूड़े-करकट का सुरक्षित निपटारा किया जाना चाहिये, इससे बीमारियों से बचाव होता है।


मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5   6   7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

இத்தளம் கீழ்க்கண்ட தரங்களுடன் ரத்துப் போகிறது