एचआईवी/एडस् मुख्य संदेश-8

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

एच.आई.वी, अनस्टेरेलाइज्ड सुइयों या सिरिंज, जो अधिकतर ड्रग देने के लिये प्रयोग में लाई गई हों, उनसे फैलता है। प्रयोग किये गये रेजर, चाकू या औज़ार जो त्वचा में चुभ कर घूस जाते हैं, एच.आई.वी का खतरा कुछ हद तक बना देते हैं।

एक अनस्टेरेलाइज्ड सुई या सिरिंज एक से दूसरे व्यक्ति में एच.आई.वी फैला सकती है। जब तक उस पूरी तरह साफ न कर ली जाये तब तक कोई भी वस्तु शरीर में चुभानी नहीं चाहिये। वे लोग जो स्वयं को मादक इंजेक्शन लगा लेते हैं या ऐसे इंजेक्शन लगाने वालों के साथ सेक्स करते हैं, उन्हें एच.आई.वी का खतरा हो सकता है। जो लोग मादक इंजेक्शन लगाते हें उन्हें हमेशा एक साफ सुई और सिरिंज का प्रयोग करनी चाहिये। कभी भी किसी दूसरे की सुई प्रयोग में न लायें। इंजेक्शन केवल प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा ही लगवाने चाहिये। जब हर बच्चा या वयस्क टीकाकरण करवा रहे हों तो हरेक के लिये अलग सुई होना आवश्यक है।

किसी की भी सुई प्रयोग में लाना, चाहे वे परिजन ही क्यों न हों, एच.आई.वी या अन्य कोई घातक संक्रमणशील बीमारी को फैलने का अवसर देना है। किसी को भी दूसरे व्यक्ति के लिए प्रयुक्त सुई और सिरिंज प्रयोग में नहीं लानी चाहिये। माता-पिता को चाहिये कि वे स्वास्थ्य कर्मचारी से हरेक के लिये अलग सुई लेने को कहें। अनस्टेरेलाइज्ड वस्तु से चाहे वह रेजर या चाकू ही क्यों न हो एच.आई.वी फैला सकता है। परिवार के हर व्यक्ति के लिये काटने का साधन स्टेरेलाइज्ड होना आवश्यक है, जैसे ब्लीचिंग पाउडर में धोना या उबलते हुए पानी से उसे धोना।

नवजात शिशु की नाभी तंडिका काटने के लिये प्रयोग में लाया जानेवाला साधन स्टेरेलाइज्ड होना आवश्यक है। प्रसव के समय प्लेसेंटा या खून जैसी वस्तुओं को छूते समय विशेष ध्यान रखा जाना चाहिये। सुरक्षात्मक दस्ताने (लेटेक्स) यदि उपलब्ध हों तो प्रयोग में लाने चाहिये।

दाँतों के उपचार के लिये, टैटू के लिये, फेशियल मार्किंग के लिये, कान छेदने के लिये, और एक्यूपंक्चर के लिये प्रयोग में लाया जानेवाला साधन स्टेरेलाइज्ड होना आवश्यक है। जो व्यक्ति यह कार्य कर रहा है उसे इस काम के दौरान रक्त से संपर्क नहीं करना चाहिये, वह इस बात का विशेष ध्यान रखें।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5   6   7   8   9

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: