आपदा व आपात स्थिति मुख्य संदेश-5

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

बारूदी सुरंग व गोला बारूद अत्यंत ज़ोखिम भरे होते हैं। उनका स्पर्श या उन्हें पार कर जाना खतरनाक होता है। ऐसे में बच्चों के लिये सुरक्षित खेलने का स्थान बनाना ज़रूरी है। साथ ही, उन्हें हिदायत दी जाए कि वे किसी अनजानी वस्तु को न छुएं।

सुरंगें कई प्रकार, आकार व रंगों की होती है। खानों को ज़मीन के अंदर, पुआल में अथवा घास में छुपाया जा सकता है। जंग लगी हुई खदानें भले ही दिखाई न दें लेकिन वे उतनी ही खतरनाक होती है।

सुरंगें सामान्यतः दिखाई नहीं देती। युद्धाभ्यास के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अत्याधिक सुरक्षा बरतनी ज़रूरी है। सुरंग वाले क्षेत्रों को खोपड़ी या हड्डियों के निशान से दर्शाया जा सकता है। किसी को भी इन स्थानों पर नही जाना चाहिये।

सुरंगों अथवा गोला-बारूद को छुआ नहीं जाना चाहिये। कई बार ये उपकरण ज़मीन के संपर्क में आनेपर विस्फोट करते है। कई बार इन्हें कुछ नहीं होता। फिर भी, ये हमेशा ही खतरनाक होते हैं। किसी स्थान को जला देने से सुरंगों को कुछ नहीं बिगड़ता व उस स्थान को सुरक्षित नहीं कहा जा सकता

कुछ सुरंगे वज़न हटाने पर, कुछ को खींचने पर अथवा किसी को हिलाने या स्पर्श करने पर विस्फोट होता है। किसी को भी ऐसे स्थान पर नहीं जाना चाहिये जहां इनके होने की आशंका हो। जहां कहीं भी एक सुरंग होती है, अन्य सुरंगों के होने की आशंका भी होती है।

यदि सुरंगों के कारण दुर्घटना होती हैः

  • रक्त स्राव पर उसके रूकने तक सही दबाव बनाये रखें
  • यदि रक्त स्राव बंद नहीं हो रहा है, तब घाव के ऊपर एक बंधन बांध दें और चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें। यदि सहायता मिलने में देर होती है, तब प्रत्येक घण्टे में बंधन को खोलकर रक्त स्राव की जाँच करें। यदि रक्त स्राव बंद हो जाता है, तब बंधन को खोल दें।
  • यदि बच्चा सांस ले रहा है परंतु बेहोश है तो उसे एक से दूसरी दिशा में धकेलें जिससे उसकी जीभ के कारण सांस लेने में अवरोध पैदा न हो। व्यावसायिक रूप से ये आश्वस्त कर लेना सही होगा कि यह क्षेत्र सुरक्षित है या नहीं

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5 

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: