आपदा व आपात स्थिति मुख्य संदेश-1

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

आपदा या आपात स्थितियों में बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये, खासकर उनके स्वास्थ्य पर। इसमें खसरे का टीका, सही भोजन व पोषक आहार शामिल है।

जब काफी लोग साथ होते हैं तो ऐसी स्थिति में बीमारी काफी जल्दी फैल सकती है। एक साथ, घुटनभरे शरणार्थी शिविरों में रहने वाले बच्चों का जल्द से जल्द खसरा का टीकाकरण किया जाना चाहिये। उन्हें विटामिन ए की खुराक भी दी जानी चाहिये।

इस प्रकार का सभी टीकाकरण एक बार में हीं स्वयं असक्रिय हो जाने वाले सीरिंज के माध्यम से किया जाना चाहिये।

जब बच्चे कुपोषित हो अथवा खराब स्थितियों में रह रहे हों, ऐसी स्थिति में खसरा होने की आशंका सबसे ज्यादा होती है।

चूंकि खसरा जल्दी फैलता है, ऐसे में खसरे से बीमार बच्चे को अन्य बच्चों से अलग, स्वास्थ्य कर्मियों की देखभाल में रखी जानी चाहिये। उसे विटामिन ए की अतिरिक्त खुराक दी जानी चाहिये।

खसरे के कारण काफी जल्दी डायरिया हो जाता है, इसलिये खसरे का टीका लगे हुए बच्चे डायरिया से बचे रहते हैं। साथ ही, उससे निमोनिया होने की आशंका भी कम होती है।

यदि किसी बच्चे का प्रथम वर्ष में सही टीकाकरण नहीं हुआ है तो ऐसे में यथाशीघ्र उसका टीकाकरण आवश्यक होता है।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5 

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: