हैजा मुख्‍य संदेश- 7

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें डायरिया से बचाव करती हैं।

मल से संपर्क के बाद और भोजन को छूने से पहले या बच्चों को दूध पिलाने से पहले हाथों को हमेशा साबुन और पानी या राख और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिये।

  • मलत्याग करने के बाद, बच्चे के नितंब धोने के बाद और बच्चों को दूध पिलाने और खाना खाने से या छूने से तुरंत पहले हाथों को हमेशा साबुन और पानी या राख और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिये।
  • छोटे बच्चे प्राय: मुँह में हाथ डालते रहते हैं, इसीलिये घर को साफ रखना और विशेषत: बच्चों को खाना देने से पहले बच्चों के हाथ पानी और साबुन से या पानी और राख से धोना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।

डायरिया से बचाव के लिये अन्य स्वास्थ्य मापदंड/सुझाव:

  • खाना, खाने के समय ही बनाना चाहिये और इसे खूब अच्छी तरह से पका लेनी चाहिये। पका हुआ खाना दो घंटे के बाद यदि बहुत अधिक गर्म या ठंडा न रखा जाये तो खाने के लिये सुरक्षित नहीं रहता।
  • शरीर से बाहर निकलने वाले सभी तत्वों को ज़मीन में गाड़ना, जलाना या दूर फेंक देना चाहिये जिससे मक्खियों द्वारा रोग के फैलने से बचाव हो सके।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5    6   7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: