हैजा मुख्‍य संदेश- 5

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

यदि बच्‍चा गंभीर डिहाइड्रेटेड है या हैजा से लगातार पीड़ित है, तो केवल ओरेल रिहाइड्रेशन सोल्‍यूशन या प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता द्वारा दी गई दवाइयां ही इस्‍तेमाल करनी चाहिए। हैजा की अन्‍य दवाइयां आमतौर पर अप्रभावी होती हैं और बच्‍चे के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

आमतौर पर हैजा अपने आप कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। असल खतरा बच्‍चे के शरीर में से पानी और पोषक तत्‍वों की कमी का होता है जो डिहाइड्रेशन और कुपोषण का कारण हो सकता है।

हैजा से ग्रस्‍त बच्‍चे को प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता द्वारा बताये बिना कभी भी कोई दवा या एंटीबायोटिक नहीं दी जानी चाहिए।

हैजा का सबसे अच्‍छा इलाज अधिक तरल पदार्थ या पानी की निर्धारित मात्रा के साथ ओआरएस घोल देना है।

यदि ओआरएस घोल उपलब्‍ध नहीं हो, तो एक लीटर साफ पानी में चार छोटे चम्‍मच चीनी और आधा छोटा चम्‍मच नमक मिलाकर बच्‍चे को देकर डिहाइड्रे‍शन का उपाय किया जा सकता है। सही मात्रा को मिलाने में सावधानी बरतें, क्‍योंकि चीनी की अधिक मात्रा हैजा को और बिगाड़ सकती है और अधिक नमक की मात्रा बच्‍चे के लिए अधिक खतरनाक हो सकती है। यदि मिश्रण में ये चीजें थोड़ी कम भी मिलाई जाएं तो कोई नुकसान नहीं होगा और केवल थोड़ा कम सकारात्‍मक प्रभाव डालेगा।

खसरा, गंभीर हैजा का कारण हो सकता है। खसरे से टीकाकृत बच्‍चे हैजा के इस कारण को रोकते हैं।

ओआरएस घोल – अतिसार के लिये एक विशेष पेय

ओआरएस क्या है?

ORS (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्ट्स अर्थात् मौखिक पुनर्जलीकरण लवण) शुष्क (सूखे) लवणों का एक ऐसा विशेष सम्मिश्रण है, जो सुरक्षित/स्वच्छ पानी में मिलाये जाने के बाद, शरीर में से अतिसार या डायरिया के कारण खोई हुई पानी की मात्रा के पुनर्जलीकरण में मदद करता है।

गलत तरीके से शिशु को पकड़ना कुछ मुश्किलों का कारण बन सकता है जैसे:

ORS कहाँ मिलता है?

अधिकतर देशों में, दुकानों, फार्मेसियों और स्वास्थ्य केंद्रों में ORS के पैकेट मिलते हैं।

ORS पेय बनाने के लिये:

  1. ORS पैकेट में जो समाविष्टियाँ हैं (जो भी सामान या घटक है) उन्हें एक साफ पात्र में डालें। पैकेट के ऊपर दिये हुये निर्देशों को पढ़ें और स्वच्छ पानी की सही मात्रा में मिलाऍं। बहुत कम पानी डायरिया की स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
  2. केवल पानी मिलाऍं। ORS में कभी भी दूध, सूप, फलों का रस या साधारण पेय-पदार्थ न मिलाऍं। चीनी न मिलाऍं।
  3. अच्छी तरह घोलें/चलाऍं और एक साफ कप में यह घोल डाल कर बच्चे को पिलाऍं। बोतल का प्रयोग न करें।

कितना ORS घोल पीने को देना चाहिये?

बच्चे के लिये जितना ORS घोल पीना संभव हो उतना पीने के लिये प्रोत्साहित करें।

दो साल से कम आयु के बच्चों के लिये हर पतले दस्त के बाद एक बड़े कप का आधा या चौथाई हिस्सा ORS घोल पीना आवश्यक है।

दो साल या इससे बड़ी आयु के बच्चों के लिये हर पतले दस्त के बाद एक बड़े कप का आधा हिस्सा या पूरा बड़ा कप भर कर ORS घोल पीना आवश्यक है।

अतिसार सामान्यत: तीन या चार दिनों में रूक जाता/ठीक हो जाता है। यदि यह एक सप्ताह के बाद भी न रूके, तो आप प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी से संपर्क करें।



मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5    6   7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: