हैजा मुख्य संदेश- 4
|
|
हैजा से ग्रस्त बच्चे को लगातार खाते रहने की जरूरत होती है। हैजा से ठीक होने के दौरान कम से कम दो सप्ताह तक दिन में एक बार अतिरिक्त भोजन की जरूरत होती है। हैजा से ग्रस्त बच्चे का वजन कम हो जाता है और वह जल्द ही कुपोषित हो जाता है। हैजा से ग्रस्त बच्चे को सभी खाना और फ्लयुड्स जितनी बार वह ले सकता है उतनी बार देने की जरूरत होती है। खाना, हैजा को रोकने में मदद कर सकता है और बच्चे को जल्दी ठीक होने में मदद करता है। हैजा से ग्रस्त बच्चे आमतौर पर खाना नहीं चाहते या उल्टी कर सकते हैं, इसलिए खिलाना मुश्किल हो सकता है। यदि बच्चा छह महीने से अधिक उम्र का है, तो माता-पिता और देखभाल करने वाले को मुलायम और मसली हुए खाने या जिसे बच्चा पसंद करता है उतनी बार खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इनमें थोड़ी मात्रा में नमक शामिल होना चाहिए। मुलायम भोजन खाने में आसानी से खाये जा सकते हैं और इनमें ठोस भोजन की अपेक्षा फ्लुयड्स अधिक होता है। हैजा से ग्रस्त बच्चे के लिए अच्छी तरह मसले हुए सेलियल्स और बीन्स, मछली, अच्छी तरह पकाया हुआ मांस, दही और फल दिये जाने चाहिये। एक या दो तेल के छोटे चम्मच सब्जियों या सेरियल में मिश्रित किये जा सकते हैं। भोजन ताजा बनाया हुआ हो और एक दिन में बच्चे को पांच से छह बार दिया जाना चाहिए। हैजा रूकने के बाद अतिरिक्त भोजन पूरी तरह ठीक होने के लिए अनिवार्य है। इस समय बच्चे को कम से कम दो हफ्ते तक हरेक दिन स्तनपान के साथ दिन में एक बार अतिरिक्त भोजन करने की जरूरत होती है। यह हैजा से प्रभावित हुए पोषण और उर्जा की पूर्ति करने में बच्चे की मदद करेगा। जब तक बच्चा हैजा की वजह से अपने कम हुए वजन को दोबारा प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक वह पूरी तरह रिकवर किया हुआ नहीं माना जाता। विटामिन ए की गोलियां और विटामिन ए युक्त भोजन हैजा से बच्चे की रिकवरी में मदद करता है। विटामिन ए युक्त भोजन में मां का दूध, लीवर, मछली, दूध उत्पाद, संतरी या पीले फल और सब्जियां और हरे पत्ते वाली सब्जियां शामिल हैं। |
| << पीछे आगे >> |


