हैजा मुख्‍य संदेश- 2

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

यदि एक बच्‍चा एक घंटे में कई बार पानी वाली या खून वाली लैटरिन करता है तो उसका जीवन खतरे में होता है। प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता द्वारा जल्‍द से जल्‍द मदद जरूरी होती है।

माता-पिता को जल्‍द से जल्‍द प्रशिक्षित स्‍वा‍स्‍थ्‍य कार्यकर्ता की मदद लेनी चाहिए यदि बच्‍चा:
  • एक या दो घंटे में कई बार पतली टट्टी कर चुका हो
  • मल में खून आ रहा हो
  • उल्‍टी हो रही हो
  • बुखार हो
  • बहुत प्‍यास लग रही हो
  • पानी नहीं पीना चाहता हो
  • खाने के लिए मना करता हो
  • आंखें धंस रही हों
  • कमजोर या थका हुआ दिखता हो
  • एक हफ्त्ते से अधिक समय से हैजा से पीड़ित हो

यदि किसी बच्‍चे में इनमें से कोई भी संकेत दिखाई देते हैं, तो प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता की मदद की तेज जरूरत है। इस बीच बच्‍चे को ओआरएस घोल या अन्‍य तरल पदार्थ देने चाहिए।



एक या दो घंटे में कई बार पतली टट्टी और उल्टी कर चुका हो, तो यह खतरे की घंटी है- ये संभवत: हैजा के संकेत होते हैं। हैजा बच्‍चे को घंटों में ही खत्‍म कर सकता है। जल्‍द से जल्‍द चिकित्‍सकीय मदद लें।

  • हैजा दूषित पानी और भोजन से समुदाय में तेजी से फैल सकता है। आमतौर पर हैजा उन स्‍थानों पर होता है जहां भीड़भाड़ हो और साफ-सफाई न हो।

हैजा को फैलने से रोकने के लिए चार कदम उठाने जाने चाहिए:

  1. मल को शौचालय में डालें या जमीन में दबा दें।
  2. शौचालय से आने के बाद अपने हाथ साबुन या राख से साफ पानी से धोएं।
  3. पीने का साफ पानी इस्‍तेमाल करें।
  4. खाना धोकर, छीलकर पकाएं।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5    6   7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: