Document Actions


हैजा

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

हैजा की सूचना लोगों तक पहुँचाना और उस पर कार्रवाई करना महत्‍वपूर्ण क्‍यों है ?

हैजा प्रत्‍येक वर्ष डिहाइड्रेशन और कुपोषण के जरिये 1 मिलियन बच्‍चों की जान ले लेता है। हैजा से बच्‍चे बड़ों की अपेक्षा जल्‍दी डिहाइड्रेटिड होने के चलते मर जाते हैं। हैजा से पीड़ित प्रति 200 में से यह एक की जान ले लेता है।

हैजा का कारण कीटाणु, खासकर मल से निकलने वाले कीटाणु होते हैं जो किसी तरह निगल लिये जाते हैं। यह अक्‍सर उन स्‍थानों पर होता है जहां मल का निकास असुरक्षित, खराब स्थितियों या पीने के साफ पानी की कमी या शिशु के स्‍तनपान नहीं करने की स्थितियों में होता है। मां का दूध कम पीने वाले शिशु अक्‍सर हैजा की चपेट में आ जाते हैं।

यदि परिवार और समुदाय, सरकार और स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के सहयोग से मिलकर काम करें, तो वे उन परिस्थि‍तियों को रोकने में काफी सफल रहेंगे जो हैजा का कारण बनती है

मुख्‍य संदेश:

क्या हैजा के बारे में जानने का अधिकार हरेक परिवार और समुदाय को है ?

  1. हैजा, निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) के जरिये शरीर से द्रव्‍य की कमी कर बच्‍चे की मौत का कारण बनता है। जैसे ही हैजा शुरू होता है, यह आवश्‍यक है कि एक बच्‍चे को रोजाना दिये जाने वाले भोजन और फ्लूयड्स से अतिरिक्‍त कुछ पदार्थ दिया जाए।
  2. यदि एक बच्‍चा एक घंटे में कई बार पानी वाली या खून वाली लैटरिन करता है तो उसका जीवन खतरे में होता है। प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता द्वारा जल्‍द से जल्‍द मदद जरूरी होती है।
  3. स्‍तनपान हैजा की गति और उसकी गंभीरता को कम कर सकता है।
  4. हैजा से ग्रस्‍त बच्‍चे को लगातार खाते रहने की जरूरत होती है। हैजा की स्थिति से वापस आने के दौरान कम से कम दो हफ्तों तक दिन में एक बार अतिरि‍क्‍त भोजन की जरूरत होती है।
  5. यदि बच्‍चा गंभीर निर्जलीकृत (डिहाइड्रेटिड) है या हैजा से लगातार पीड़ित है तो केवल ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्‍यूशन या प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता द्वारा दी गई दवाइयां ही इस्‍तेमाल करनी चाहिए। हैजा की अन्‍य दवाइयां आमतौर पर अप्रभावी होती है और बच्‍चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
  6. हैजा को रोकने के लिए सारा मल शौचालय में या दबा दिया जाना चाहिए।
  7. अच्‍छी स्‍वच्‍छता हैजा को रोकने से र‍क्षा करती है। शौचालय के बाद, खाने को छूने के पहले या बच्‍चों को खिलाने से पहले हाथों को साबुन या राख के साथ साफ पानी से धोना चाहिए।


मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5    6   7

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: