Document Actions


खाँसी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ मुख्य संदेश -3

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

परिवार के सदस्य बच्चे की न्युमोनिया से बचाव कर कर सकते हैं बशर्ते कि बच्चों को जन्म से छह महीने तक पूरी तरह से अधिकतर स्तनपान कराया जायें और सभी बच्चों को अच्छा पोषक आहार दिया जाए और उन्हें सारे टीके लगाई जा चुकी हो।

स्तनपान बच्चों को न्युमोनिया और अन्य बीमारियों से बचाता है। बच्चे के जीवन में छह महीने तक स्तनपान कराया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

किसी भी आयु में जिस बच्चे को पोषक आहार दिया जाता है उसके बीमार होने या मरने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

विटामिन ए श्वसन से संबंधित बहुत सारी गंभीर बीमारियों और अन्य रोगों से बचाव करता है और तेजी से स्वस्थ करता है। विटामिन ए माँ के दूध में, लाल पाम तेल में, मछली, डेयरी उत्पाद, अंडे, संतरे और पीले रंग के फल और सब्जियाँ तथा हरी पत्तेदार सब्जियों में पाई जाती है।

बच्चा एक साल का हो जाये इससे पहले टीकाकरण पूरा हो जाना चाहिये। तब बच्चा खसरा नामक बीमारी से सुरक्षित रहेगा, जिसके कारण न्युमोनिया या अन्य श्वसन संबंधी बीमारियाँ, जिनमें काली खाँसी और तपेदिक का भी समावेश है, हो सकता है।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1   2   3   4   5 

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: