Document Actions


बाल विकास और शुरुआती सीख

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

इस बारे में जानकारी हासिल करना और उस पर अमल करना क्यों महत्वपूर्ण है ?

बचपन के पहले आठ साल बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, खासकर पहले तीन साल। यह समय भविष्य के स्वास्थ्य, बढ़त और विकास की बुनियाद होती है। दूसरे किसी भी समय के मुकाबले इस दौरान बच्चे तेजी से सीखते हैं। शिशु और बच्चे तब और जल्दी विकसित और कहीं ज्यादा तेजी से सीखते हैं, जब उन्हें प्यार और लगाव, ध्यान, बढ़ावा और मानसिक उत्तेजना के साथ ही पोषक भोजन और स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल मिलती है। सभी बच्चों को जन्म के समय कानूनी पंजीकरण, स्वास्थ्य की देखभाल, अच्छा पोषण, शिक्षा और नुकसान की भरपाई, बदसलूकी व भेदभाव से सुरक्षा पाने का अधिकार है। यह सुनिश्चित करना माता-पिता और सरकारों का फर्ज है कि इन अधिकारों को सम्मानित, सुरक्षित और पूरा किया जा रहा है या नहीं।

मुख्य संदेश

इस बारे में हर परिवार और समुदाय को जानने का अधिकार है-

बाल विकास और शुरुआती सीख

  1. पहले आठ साल में, और खास कर पहले तीन साल के दौरान, बच्चे की देखभाल और ध्यान बहुत जरूरी है और इसका असर बच्चे के पूरे जीवन पर पड़ता है।
  2. पैदा होने के साथ ही बच्चे तेजी से सीखने लगते हैं। अगर उन्हें अच्छे पोषण और सेहत की सही देखभाल के साथ दुलार, ध्यान और शाबासी मिले तो वे तेजी से बढ़ते हैं और जल्दी सीखते हैं।
  3. खेलने और खोजबीन के लिए मिलने वाला बढ़ावा बच्चों को सीखने और उनमें सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक और दिमागी विकास में मदद करता है।
  4. व्यवहार कैसे किया जाये, बच्चे इसे अपने करीबी लोगों के व्यवहार की नकल उतार कर सीखते हैं।
  5. माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने वालों को खतरे के उन निशानों को जानना चाहिए जो दर्शाते हैं कि बच्चों की बढ़त और विकास डगमग है।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1  2  3  4  5

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: