स्तनपान मुख्य संदेश-9
|
|
स्तनपान एक महिला को कम से कम छह महीनों के लिए गर्भवती न होने की 98 फीसदी सुरक्षा प्रदान करता है- लेकिन यह केवल तब, जब उसका मासिक-धर्म दोबारा शुरू न हुआ हो, यदि शिशु सुबह-शाम स्तनपान कर रहा हो, और यदि शिशु को अन्य कोई खाद्य और पेय पदार्थ या वैकल्पिक पेय न दिया गया हो। जब तक बच्चा स्तनपान करता रहेगा, माता के मासिक धर्म की दोबारा शरुआत में उतना ही वक्त लगेगा। यदि मां 24 घंटे में आठ बार से कम बार स्तनपान करवाती है या अन्य खाद्य या पेय देती है, या पेसिफियर या वैकल्पिक पेय देती है, तो बच्चा कम मात्रा में दूध प्राप्त करेगा जो मां के मासिक धर्म को जल्द शुरुआत का कारण हो सकता है। यह संभव है कि उसके मासिक-चक्र के वापस आने से पहले ही वह फिर गर्भवती हो जाए। इसका खतरा जन्म के छह महीनों के बाद बढ़ता है। एक महिला जो अगला बच्चा देरी से करने की इच्छा रखती है, उसे परिवार नियोजन का कोई अन्य तरीका चुनना चाहिए अगर निम्न में से कुछ भी हो गया हो:
जब तक बच्चा दो साल या उससे अधिक का न हो जाए, तब तक महिला को दोबारा गर्भवती होने से बचना चाहिए, यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सभी नये माता-पिता को स्वास्थ्य कार्यकर्ता या प्रशिक्षित दाई द्वारा परिवार नियोजन की सलाह लेनी चाहिए। गर्भावस्था को रोकने के अधिकतर उपाय मां के दूध की गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं डालते। हालांकि, कुछ ओस्ट्रेजन सहित कुछ गर्भनिरोधक गोलियां मां के दूध की मात्रा को घटा सकती हैं। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्तनपान करवा रही महिला के लिए सबसे अच्छी गर्भ-निरोधक के तरीके की सलाह उपलब्ध करवा सकता है। |
| << पीछे आगे >> |


