स्तनपान मुख्य संदेश-8
|
|
घर से दूर एक कामकाजी महिला अपने बच्चे को स्तनपान करवाना जारी रख सकती है यदि वह जब संभव हो और जब वह शिशु के साथ हो, तब स्तनपान करवा सकती है। यदि मां काम के घंटों के दौरान अपने शिशु के साथ नहीं रह सकती, तो उसे जब वे साथ हो तो बीच-बीच में स्तनपान करवाना चाहिए। थोड़े-थोड़े अंतराल पर स्तनपान करवाने से दूध अच्छी तरह बनता रहेगा। यदि कोई महिला कार्यस्थल पर स्तनपान नहीं करवा सकती, तो उसे दिन में दो-तीन बार अपने दूध को किसी साफ बर्तन में निकाल लेना चाहिए। मां के दूध को कमरे के तापमान पर बिना खराब हुए आठ घंटों तक रखा जा सकता है। निकाला हुआ दूध बच्चे को साफ कप में दिया जा सकता है। मां के दूध का वैकल्पिक पेय पदार्थ नहीं देना चाहिए। परिवार और समुदाय मालिक को बिना वेतन काटे मातृ अवकाश, क्रैश, और समय तथा जहां महिलाएं स्तनपान करवा सकें या अपने दूध को निकाल कर सुरक्षित रख सकें, ऐसे स्थान उपलब्ध करवाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। |
| << पीछे आगे >> |


