स्‍तनपान मुख्‍य संदेश-7

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

छह महीने बाद शिशु को विभिन्‍न पूरक भोजन की आवश्‍यकता होती है, लेकिन जब तक बच्‍चा 2 साल या उससे अधिक का न हो जाए तब तक स्‍तनपान निरंतर करवाते रहना चाहिए।

बच्‍चों के छह महीने के हो जाने पर हालांकि उन्‍हें पूरक भोजन की आवश्‍यकता होती है, लेकिन तब भी मां का दूध उर्जा, प्रोटीन और विटामिन ए और लौह पदार्थ जैसे अन्‍य महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍वों का एक महत्‍वपूर्ण स्रोत होता है। बच्‍चा जब तक स्‍तनपान करता रहता है, तब तक मां का दूध बीमारियों से लड़ने में उसकी सहायता करता है।

छह महीने से लेकर 1 वर्ष तक अन्‍य भोजन देने से पहले स्‍तनपान करवाया जाना चाहिए ताकि बच्‍चा प्रत्‍येक दिन पहले मां के दूध की पर्याप्‍त मात्रा प्राप्‍त कर लें। बच्‍चे के भोजन में छिलके समेत पकाई हुई और कुचली हुई सब्जियां, अनाज, दालें और फल, कुछ तेल के साथ मछली, अण्‍डे, मुर्गा, मीट या विटामिन और खनिज पदार्थ उपलब्ध करवाने वाले डेयरी के उत्‍पाद शामिल होने चाहिए। दूसरे वर्ष में स्‍तनपान, भोजन के बाद और अलग समय पर भी करवाया जाना चाहिए। मां जब तक बच्‍चा और वह चाहे, तब तक स्‍तनपान करवाना जारी रख सकती है।

पूरक भोजन के लिए सामान्‍य निर्देश:

6 महीने से 12 महीनों तक:

  • स्‍तनपान थोड़े-थोड़े अंतराल पर और एक दिन में अन्‍य भोजन तीन से पांच बार तक दें।

12 से 24 महीनों तक :

  • स्‍तनपान थोड़े-थोड़े अंतराल पर और परिवार के लिए बनने वाले भोजन को दिन में पांच बार दें।

24 महीनों से बाद के लिए :

  • यदि मां और बच्‍चा दोनों चाहते हैं, तो स्‍तनपान करवाना जारी रखें और बच्चे को परिवार के लिए बनने वाले भोजन को दिन में पांच बार दें।
  • जब बच्‍चे घुटनों के बल चलना, पैरों पर चलना, खेलना और मां के दूध की अपेक्षा अन्‍य खाद्य पदार्थ खाना शुरू करते हैं तो वे जल्‍दी-जल्‍दी बीमार हो जाते हैं। एक बीमार बच्‍चे को पर्याप्‍त मात्रा में मां का दूध चाहिए होता है। जब बच्‍चे की अन्‍य भोजन लेने की इच्‍छा नहीं करती, मां का दूध पौष्टिक, आसानी से पचने वाला भोजन होता है। जो बच्‍चा परेशान है, स्‍तनपान उस बच्‍चे को आराम दे सकता है।


मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ:  1    2     3    4    5    6    7    8   9

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: