स्‍तनपान मुख्‍य संदेश-6

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

बच्चे को बोतल से दूध पिलाना बीमारी और मृत्‍यु की संभावना को बढ़ा सकता है। यदि एक महिला अपने नवजात शिशु को स्‍तनपान नहीं करवा सकती, तो बच्‍चे को मां के दूध के विकल्‍प को सामान्‍य साफ कप से देना चाहिए।

गंदी बोतलें और स्‍तनाग्र हैजा और कान के संक्रमण जैसी बीमारी का कारण बन सकते हैं। हैजा शिशुओं के लिए घातक हो सकता है। यदि बोतल को हर बार शिशु को दूध पिलाने से पहले उबले हुए पानी से साफ किया जाए और स्‍तनाग्र भी साफ हों, तो बीमारी का खतरा कम हो सकता है, लेकिन बोतल से पीने वाले शिशु स्‍तनपान कर रहे शिशुओं की अपेक्षा हैजा और अन्‍य सामान्‍य संक्रमणों के खतरे के प्रति ज्यादा अरक्षित होते हैं।

जो शिशु स्‍तनपान नहीं कर सकता उसके लिए सर्वोत्‍तम भोजन मां के स्‍तन से निकाला हुआ दूध या किसी अन्‍य स्‍वस्‍थ माता का दूध है। मां का दूध साफ और खुले कप में दिया जाना चाहिए।

यहां तक कि नवजात शिशु को भी खुले कप से पिलाया जा सकता है जो आसानी से साफ भी हो सकता है।

किसी भी शिशु के लिए जिसकी अपनी मां का दूध उपलब्‍ध नहीं है, उसके लिए किसी अन्‍य माता का दूध सर्वोत्‍तम भोजन है।

यदि मां का दूध उपलब्‍ध नहीं है, मां के दूध का एक पौष्टिक और पर्याप्‍त विकल्‍प कप द्वारा दिया जाना चाहिए। नवजात जिन्‍हें मां के दूध का विकल्‍प दिया गया हो, उन्‍हें स्‍तनपान किए हुए नवजात की अपेक्षा बीमारी और मृत्‍यु का गंभीर खतरा होता है।

शिशु को मां के दूध का विकल्‍प देना कम वृद्धि और बीमारी का कारण हो सकता है, यदि अधिक पानी या बहुत कम पानी उसमें मिलाया जाता हो या पानी साफ न हो। पानी को उबालना और फिर पानी को ठंडा करना तथा मां के दूध के विकल्‍प में सावधानीपर्वूक मिश्रित करने के लिए निर्देशों का पालन करना महत्‍वपूर्ण है।

पशु का दूध और नवजात फॉर्मूला खराब हो सकता है यदि उसे कुछ घंटों के लिए कमरे के तापमान में छोड़ दिया जाए। मां का दूध बिना खराब हुए कमरे के तापमान में आठ घंटे तक रखा जा सकता है। उसे साफ और ढके हुए बर्तन में रखें।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ:  1    2     3    4    5    6    7    8   9

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: