|
थोड़े-थोड़े समय पर स्तनपान करवाने से अधिक दूध बन सकता है। लगभग
प्रत्येक मां सफलतापूर्वक स्तनपान करवा सकती है।
अधिकतर नई माताओं को स्तनपान शुरू करवाने में मदद या प्रोत्साहन की
जरूरत होती है। अन्य महिलाएं जो सफलतापूर्वक स्तनपान करवा चुकी हों या
परिवार के सदस्य, दोस्त या महिलाओं के स्तनपान सहयोग समूह की सदस्य
माता को अनिश्चितता और कठिनाइयों को रोकने में मदद कर सकती हैं।
मां अपने शिशु को कैसे पकड़े और शिशु मुंह में स्तन को कैसे रखे बहुत
महत्वपूर्ण है। सही अवस्था में शिशु को पकड़ना शिशु के लिए स्तन को अपने
मुंह में लेने और चूसने को आरामदायक बनाता है।
-
- शिशु का पूरा शरीर मां की तरफ मुड़ा हुआ हो।
- शिशु माता के नजदीक हो।
- शिशु आरामदायक अवस्था में और खुश हो।
गलत तरीके से शिशु को पकड़ना कुछ मुश्किलों का कारण बन सकता है
जैसे:
- निप्पल में दर्द होना और फट जाना।
- पर्याप्त दूध न होना।
- पीने से इनकार।
शिशु के अच्छी तरह से दूध पीने के संकेत:
- शिशु का मुंह चौड़ाई में खुला हुआ हो।
- शिशु की ठोढ़ी मां के स्तन के सम्पर्क में हो।
- मां के निप्पल के चारों ओर वाली अधिकतर काली जगह शिशु के मुंह से
नीचे की तुलना में ऊपर अधिक नजर आए।
- शिशु द्वारा की जा रही चूषण क्रिया लम्बी और गहरी हो।
- माता अपने निप्पल में कोई दर्द महसूस न करे।
लगभग प्रत्येक मां पर्याप्त दूध दे सकती है जब:
- वह स्तनपान पूरा करवाती हो।
- शिशु सही अवस्था में हो और निप्पल उसके मुंह में सही तरीके से
हो।
- शिशु जितनी बार चाहे और जितनी देर तक चाहे, रात में भी उतनी देर तक
स्तनपान करवाती हो।
|
|
-
- शिशु का रोना यह संकेत नहीं करता कि उसे अन्य खाद्य या पेय पदार्थ की
जरूरत है। इसका सामान्य सा अर्थ यह है कि शिशु और अधिक आपको पकड़े और
आपके साथ लिपटे रहना चाहता है। कुछ शिशु को आराम के लिए स्तन चूसने की
जरूरत होती है। अधिक चूसना अधिक दूध पैदा करेगा।
- जिन मां को डर होता है कि वे पर्याप्त दूध नहीं दे पाएंगी, अक्सर
जीवन के शुरुआती कुछ महीनों में अपने शिशुओं को अन्य खाद्य या पेय
पदार्थ देती हैं। लेकिन, इसका कारण शिशु द्वारा कम चूसना होता है, जिससे
कम दूध बनता है। मां का दूध अधिक बनेगा यदि वह शिशु को अन्य खाद्य या पेय
नहीं देगी और स्तनपान ही करवाएगी।
- पेसिफियर्स, विकल्प या बोतल स्तनपान कर चुके शिशु को नहीं दिया जाना
चाहिए क्योंकि उनको चूसने का तरीका स्तन से दूध पीने से काफी अलग होता
है। पेसिफियर्स और बोतल का इस्तेमाल मां के दूध के कम बनने का कारण हो
सकता है और शिशु स्तनपान कम कर सकता या छोड़ सकता है।
- माताओं को निश्चिंत होने की आवश्यकता है कि वे अपने छोटे बच्चे को
अपना दूध पूरी तरह पिला सकें। उन्हें बच्चे के पिता, उनके परिवारों,
पड़ोसियों, दोस्तों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों और महिला
संस्थाओं के सहयोग और प्रोत्साहन की जरूरत होती है।
- स्तनपान एक महिला को आराम करने का अवसर उपलब्ध करवा सकता है। पिता
और परिवार के अन्य सदस्य महिला द्वारा स्तनपान करवाने के दौरान उसे आराम
करने के लिए प्रोत्साहित कर मदद कर सकते हैं। वे यह भी सुनिश्चित कर सकते
हैं कि मां को पर्याप्त भोजन और घर के कामों में सहायता मिले।
|
|
मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ: 1
2
3
4
5
6
7
8
9
|