स्‍तनपान मुख्‍य संदेश-3

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

नवजात शिशुओं को उनकी मां के पास रखना चाहिए और जन्‍म के एक घंटे के भीतर स्‍तनपान शुरू करवाना चाहिए।

एक नवजात शिशु को जितना संभव हो सके उतना मां के शरीर के सम्‍पर्क में रखना चाहिए। एक कमरे में या बिस्‍तर पर मां और शिशु के लिए एक साथ रहना सबसे अच्‍छा होता है। शिशु जितनी बार चाहे, उतनी बार उसे स्‍तनपान करवाना चाहिए।

जन्‍म के बाद बच्चे को जल्‍द से जल्‍द स्‍तनपान शुरू करवाने से दूध की मात्रा बढ़ती है। यह मां के गर्भाशय को संकुचित होने में मदद करता है, जो अधिक रक्‍तस्राव या संक्रमण के खतरे को कम कर देता है।

कोलोस्‍ट्रोम, गाढ़ा-पीला दूध, जो बच्‍चे के जन्‍म के शुरूआती कुछ दिनों में मां के स्‍तन से निकलता है, नवजात शिशु के लिए सर्वोत्‍तम होता है। यह अत्‍यधिक पौष्टिक होता है और शिशु की संक्रमणों से रक्षा करता है। कभी-कभी माताओं को अपने शिशुओं को कोलेस्‍ट्रोम न देने की सलाह दी जाती है। यह सलाह गलत है।

मां के दूध की सप्‍लाई के बढ़ने का इंतजार करते समय शिशु को किसी अन्‍य खाद्य या पेय पदार्थ की जरूरत नहीं होती।

यदि महिला अस्‍पताल या क्‍लीनिक में बच्चे को जन्‍म देती है तो उसे एक दिन के चौबीसों घंटे एक ही कमरे में बच्‍चे को अपने पास रखने की अपेक्षा करने का अधिकार होता है, और यदि वह स्‍तनपान करवा रही हो तो शिशु को काई फॉर्मूला या पानी देने की आवश्‍यकता नहीं होगी।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ:  1    2     3    4    5    6    7    8   9

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: