स्‍तनपान मुख्‍य संदेश-2

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

एक खतरा यह रहता है कि एच.आई.वी संक्रमित महिला स्‍तनपान के जरिए अपने बच्चे को भी संक्रमित कर सकती हैं। जो महिला इससे संक्रमित हों या जिन्‍हें इससे संक्रमित होने की आशंका हो, उन्‍हें प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी से बच्‍चे को संक्रमित होने के खतरे को कम करने के लिए जाँच, काउंसलिंग और परामर्श लेनी चाहिए।

एच.आई.वी संक्रमण को दूर रखने के बारे में जानना प्रत्‍येक के लिए महत्‍वपूर्ण है। गर्भवती महिलाएं और नई माताओं को इस बारे में जागरूक रहना चाहिए कि यदि वे एच.आई.वी से संक्रमित हैं तो वे गर्भावस्‍था के दौरान अपने नवजात शिशु या जन्‍म के समय या स्‍तनपान के जरिये उसे संक्रमित कर सकती हैं।

संक्रमण को फैलाने के खतने से बचने का सबसे अच्‍छा तरीका इससे संक्रमित होने से बचना ही है। अनजान लोगों से यौन सम्‍बन्‍ध नहीं बनाकर एच.आई.वी के प्रसार के खतरे को कम किया जा सकता है, यदि संक्रमित साथी एक-दूसरे के साथ ही सम्‍बन्‍ध बनाएं, या यदि लोग सुरक्षित सम्‍बन्‍ध बनाएं- सावधानी के साथ या गर्भनिरोधक का इस्‍तेमाल कर सम्‍बन्‍ध बनाये तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।

गर्भवती महिला और नई माताएं जो इससे संक्रमित हों या जिन्‍हें इससे संक्रमित होने की आशंका हो, उन्‍हें प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता से जाँच, काउंसलिंग के लिए सलाह-मशविरा करना चाहिए।

मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ:  1    2     3    4    5    6    7    8   9

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: