स्‍तनपान मुख्‍य संदेश-1

 
जन्म का समय
सुरक्षित मातृत्व
बाल विकास और आरंभिक अभ्यास
स्तनपान
पोषण और विकास
टीकाकरण
आंत्रशोथ
सर्दी, जुकाम और अधिक गंभीर बीमारियाँ
स्वच्छता
मलेरिया
एचआइवी/ एड्स
जख्म से बचाव
आपदा और आपात स्थिति
सारांश

केवल मां का दूध ही ऐसा खाद्य और पेय है जो शिशु के लिए शुरूआती छह महीनों में आवश्‍यक होता है। सामान्‍यतौर पर इस दौरान कोई अन्‍य खाद्य या पेय पदार्थ यहां तक कि पानी की भी आवश्‍यकता नहीं होती।

मां का दूध छोटे बच्‍चे के लिए सर्वोत्‍तम भोजन होता है जिसे वह ले सकता है। पशु का दूध, नवजात फॉर्मूला, पाउडर का दूध, चाय, मीठे पेय, पानी और ब्रेकफास्‍ट में लिए जाने वाले खाद्य मां के दूध की अपेक्षा कम पौष्टिक होते हैं।

मां का दूध बच्‍चे को आसानी से पच जाता है। यह सर्वोत्तम वृद्धि व विकास और बीमारियों के विरुद्ध प्रतिरक्षा प्रदान करता है।

गर्म और सूखे मौसम में भी मां के दूध से नवजात शिशु के लिए द्रव्‍य की जरूरत पूरी होती है। पानी और अन्‍य पेय पदार्थ शुरुआती छह महीनों के दौरान आवश्‍यक नहीं होते। शिशु को मां के दूध की अपेक्षा कोई भी अन्‍य खाद्य या पेय पदार्थ देना हैजा और अन्‍य बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

मां के दूध के बदले में जो चीजें दी जाती हैं और जो पर्याप्‍त पोषक भी हों, वे अत्‍यन्‍त महंगी हैं। उदाहरण के लिए, एक साल में एक शिशु के खाने के लिए 40 किलो (लगभग 80 टिन) नवजात फॉर्मूले की आवश्‍यकता होती है। स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को उन सभी मां को जो मां के दूध के बदले अन्‍य चीजों के इस्‍तेमाल के बारे में सोच रही हों, उन चीजों की कीमतों के बारे में सूचना दे देनी चाहिए।

यदि नियमित वजन माप यह दिखाता है कि छह महीनों के लिए मां का दूध लेने वाला शिशु ठीक तरीके से वृद्धि नहीं कर रहा, तो:
  • बच्‍चे को थोड़े-थोड़े अंतराल पर अधिक बार स्‍तनपान की जरूरत हो सकती है। 24 घंटे के दौरान कम से कम 12 बार स्‍तनपान करवाना जरूरी हो सकता है। बच्‍चे को कम से कम 15 मिनट तक स्‍तनपान करवाना चाहिए।
  • बच्‍चे को मुंह के भीतर दूध लेने के लिए मां से सहायता की जरूरत हो सकती है।
  • बच्‍चा बीमार हो तो उसे प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता के पास ले जाना चाहिए।
  • पानी और अन्‍य द्रव्‍य मां के दूध को लेने की मात्रा को कम कर सकते हैं।
  • मां को अन्‍य द्रव्‍य नहीं देने चाहिए और केवल स्‍तनपान ही करवाना चाहिए।

छह महीने से अधिक के किसी भी नवजात शिशु को अन्‍य खाद्य और पेयों की भी जरूरत होती है। जब तक बच्‍चा 2 साल या उससे अधिक का न हो जाए तब तक स्‍तनपान निरंतर करवाते रहना चाहिए।



मुख्य संदेश के लिए सहायक सूचनाएँ:  1    2     3    4    5    6    7    8   9

  << पीछे   आगे >>

Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: