आर्टिफिशियल रीचार्ज थ्रू डगवेल्‍स

'आर्टिफिशियल रीचार्ज ऑफ ग्राउंडवॉटर थ्रू डगवेल्‍स' योजना को वर्ष 2008 में लाया गया था।

योजना की लागत

इस योजना में कुल खर्चा 1798.71 करोड़ रुपए था और इसमें 1499.27 करोड़ रुपए की छूट भी शामिल थी।

कार्यान्‍यवयन कर क्षेत्र

इसका कार्यान्‍वयन सात राज्‍यों आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, राजस्‍थान, तमिलनाडु, गुजरात और मध्‍य प्रदेश के 1180 ब्‍लॉक/तालुकाओं/मंडलों के अति‍पिछड़े इलाकों में किया गया है।

योजना के उद्देश्‍य

इस योजना के उद्देश्‍यों में वर्तमान कुओं को फिर से भरना, भूमि जल स्‍तर को सुधारना, अभाव के समय में भूमि जल स्‍तर में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करना और संपूर्ण कृषि उत्‍पादन में सुधार लाना शामिल हैं।

विवरण

प्रस्‍तावित सिंचाई कुओं की कुल संख्‍या 4.45 मिलियन है। इनमें से 2.72 मिलियन छोटे और सीमांत किसानों के पास है व 1.73 मिलियन अन्‍य किसानों के पास। प्रति कुएं को भरने में आने वाली औसत लागत 4000 रुपए है। लाभाकर्ता वे किसान होंगे जिनके पास उनके खेतों में उनके कुएं होंगे। छोटे और सीमांत किसानों के लिए 100 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है और अन्‍य किसानों को इस योजना के तहत 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Source : http://pib.nic.in/release/release.asp?relid=57646&kwd=


Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: