भारतीय कृषि: चुनौती की ओर
ग्रामीण भारत में कृषि व उससे जुड़ी सहायक गतिविधियाँ आज़ीविका का एक प्रमुख साधन है। हम जैसे ही ई-क्रान्ति के युग में प्रवेश करते हैं तो पाते हैं कि सभी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन नई खोज़ और आविष्कार हो रहा है। वास्तव में, कृषि का कोई विकल्प नही है। अतः कृषि क्षेत्र में आ रहे बदलाव से किसानों को नियमित रूप से अवगत कराया जाना जरूरी है। हमारे वेब पोर्टल का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि समुदाय व सेवा प्रदाताओं के बीच उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी संबंधी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही, यह किसान, सहकारी व व्यावसायिक निकाय, कृषि उपकरण विक्रेता, खाद एवं रासायनिक कंपनियों, बीमा नियामक, कृषि वैज्ञानिकों, परामर्शी निकाय एवं कृषि सलाहकारों के लिए प्लेटफॉर्म निर्माण की ओर अग्रसर है। कृषि क्षेत्र में आई.एन.डी.जी पोर्टल का मुख्य जोर- फसल उत्पाद तकनीक, कृषि ऋण, सरकारी योजनाएँ व कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना, बाज़ार सूचना, कृषि क्षेत्र में सर्वोत्तम पहल, पशुपालन एवं विभिन्न उत्पाद व सेवाओं के बारे में जानकारी देने पर है।
- वेब पोर्टल के माध्यम से स्थानीय भाषा में नियमित रूप से विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराकर
- विशेषज्ञों के बीच सूचना के आदान-प्रदान के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर एवं
- खेती के दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों की योजना बनाकर एवं माँग के आधार पर सभी विस्तार एवं सलाह सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर
आई.एन.डी.जी कृषि क्षेत्र में ज्ञान आधारित समाज़ निर्माण की अपेक्षा रखता है।




