गारंटी व अस्वीकृति

भारत विकास प्रवेशद्वार वेब पोर्टल, जहाँ तक संभव हो ओपेन सोर्स आधारित, विश्वसनीय सूचनाएँ और आँकड़े प्रदान करने को इच्छुक है। फिर भी, सी-डैक और आईएन.डी.जी (इंडिया डेवलपमेंट गेटवे) विभिन्न स्रोतों, वेब साइटों और सूचना व सामग्री संघों से प्राप्त किये गये किसी भी आँकड़े के स्रोत की ज़िम्मेदारी नहीं लेता है। सूचनापरक जानकारी के मामले में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि जहाँ तक हो सके वह प्रामाणिक हों। किसी दूसरे वेबसाइट से लिए गये लेखों, विवरणों तथा सरकारी योज़नाओं, नीतियों आदि पर व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं और यह जरूरी नहीं कि सी-डैक और आईएन.डी.जी का औपचारिक दृष्टिकोण भी वही हो।

  1. आईएन.डी.जी वेबसाइट से संबंधित या उसके द्वारा संदर्भित किये गये किसी सूचना या उत्पाद जो खास उद्देश्य और व्यावसायिकता, संतोषजनक गुणवत्ता और उपयुक्ततता आदि के मामले में सी-डैक और आईएन.डी.जी स्पष्ट रूप से सभी प्रकार के दावों और/या शर्त्तों को अस्वीकार करता है।

  1. किसी भी मामले में आईएन.डी.जी पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करने या उपयोग करने में अक्षमता से उत्पन्न होने वाली किसी प्रकार की क्षति, बिना किसी सीमा के लाभों में आयी गिरावट, व्यापार में रूकावट, सूचनाओं को होने वाली क्षति सहित आदि के लिए सी-डैक व आईएन.डी.जी उत्तरदायी नहीं होगा, यदि सी-डैक को ऐसी क्षतियों की संभावना की सलाह दी गई हो, तो भी।

  1. सी-डैक या आईएन.डी.जी यह भी आश्वासन नहीं देता कि सामग्री में धारित कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न होंगे या उसके त्रुटि/कमी को सुधार लिया जायेगा या इस प्रकार की सूचनाएँ उपलब्ध करा रहा वेब साइट या सर्वर कंप्यूटर वायरस या किसी अन्य हानिकारक तत्वों से मुक्त होंगे।

  1. चूँकि आप समझते और सहमत हैं कि इस वेबसाइट से डाउनलोड या प्राप्त की गई कोई भी सामग्री, आप अपने स्वयं के विवेक और जोखिम पर उपयोग कर रहे है। इस वेबसाइट से सामग्री डाउनलोड करने के परिणामस्वरूप आपके कंप्यूटर या डाटा को होने वाली किसी प्रकार क्षति के लिए आप स्वयं ही ज़िम्मेदार होंगे।

  2. सी-डैक या आईएन.डी.ज़ी वेबसाइट के माध्यम से खरीदे गये या प्राप्त किये गये किसी भी वस्तु या सेवाओं या वेबसाइट के माध्यम से किये गये कोई व्यवहार के बारे में कोई आश्वासन नहीं देता है।

  3. निम्न किसी भी परिस्थिति में सी-डैक या आई.एन.डी.जी. प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, दंडात्मक, विशेष अनुवर्तीय क्षतियों के लिए उत्तरदायी नहीं होगा-

  1. वेब साइट के उपयोग या उपयोग करने में अक्षमता,

  1. वेबसाइट के माध्यम से खरीदी या प्राप्त की गई किसी वस्तु या सेवाएँ या प्राप्त किये गये संदेश या किसी सौदों के परिणामस्वरूप अर्जित वैकल्पिक वस्तु या सेवाओं की कीमत के मामले में,

  1. वेबसाइट में उपलब्ध सामग्री,

  1. वेबसाइट से संबंधित कोई अन्य मामला, यद्यपि सी-डैक को ऐसी क्षति की संभावना के बारे में बताई गई हो।

क्योंकि कुछ अधिकार क्षेत्र अनुवर्तीय या आकस्मिक क्षतियों की ज़िम्मेदारी से मुक्त होने या उसे सीमित करने को निषिद्ध करता है, अतः यह आपके लिए लागू नहीं होंगे। यह वेबसाइट सी-डैक के अंतरराष्ट्रीय आँकड़े/डाटा के उपयोग की सुविधा भी प्रदान करेगा और इस तरह उसमें सी-डैक के उत्पादों, कार्यक्रमों और सेवाओं के बारे में सन्दर्भ या उप सन्दर्भ का उल्लेख संभव हो। लेकिन इन सन्दर्भों का यह मतलब नहीं होगा कि आपके देश में भी सी-डैक ऐसे उत्पादों, कार्यक्रमों या सेवाओं की घोषणा करने को इच्छुक है।


Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: